Hindalco share price : वैश्विक कमोडिटी बाजारों से आ रही खबरें भारतीय निवेशकों के लिए ‘बूस्टर डोज’ साबित हुईं. लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्युमिनियम की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया. इसके पीछे मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में मची अफरा-तफरी है. इसी वजह से आज निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 फीसदी उछल गया. हिंडाल्को शेयर में 6 फीसदी की जोरदार तेजी आई.
धातु शेयरों में आई इस तेजी ने निफ्टी मेटल इंडेक्स को 3.1 प्रतिशत ऊपर धकेल दिया.
वैश्विक कमोडिटी बाजारों से आ रही खबरें भारतीय निवेशकों के लिए ‘बूस्टर डोज’ साबित हुईं. लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्युमिनियम की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया. इसके पीछे मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में मची अफरा-तफरी है. जो खबरें आ रही हैं वो काफी सप्लाई चेन के लिए काफी डराने वाली है. बहरीन से एल्युमिनियम का निर्यात पूरी तरह रुक गया है. कतर की बड़ी स्मेल्टर कंपनी ‘कातालम’ (Qatalum) ने गैस की किल्लत के चलते अपना प्रोडक्शन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती बाधाओं ने वैश्विक सप्लाई चेन को हिला कर रख दिया है. दुनिया के कुल एल्युमिनियम उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है, ऐसे में यहां की रुकावट ने कीमतों में आग लगा दी है.
हिंडाल्को और नाल्को में तूफानी तेजी
सप्लाई कम होने और डिमांड बढ़ने के इस खेल में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज निफ्टी का ‘सुल्तान’ बनकर उभरा. शुरुआती कारोबार में ही हिंडाल्को का शेयर 6.1 फीसदी उछलकर टॉप गेनर की लिस्ट में शुमार हो गया. नाल्को ने और भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और यह शेयर पांच फीसदी से ज्यादा की छलांग लगा गया. वेदांता में भी 4.7 फीसदी की जोरदार रिकवरी देखी गई, जबकि हिंदुस्तान जिंक और टाटा स्टील भी हरे निशान में चमकते नजर आए.
निफ्टी मेटल इंडेक्स ने मारी बाजी
धातु शेयरों में आई इस सुनामी ने निफ्टी मेटल इंडेक्स को 3.1 प्रतिशत ऊपर धकेल दिया, जिससे यह गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार का सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स बन गया. पिछले सत्रों में आई भारी गिरावट के बाद इस रिकवरी ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को फिर से हरा-भरा कर दिया है. शेयर बाजार में बढ़त का दायरा इतना मजबूत था कि 2,184 शेयरों में तेजी के मुकाबले केवल 1,298 शेयरों में ही गिरावट रही.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.