हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद इंडिगो ने अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की. दिसंबर 2025 में आई ऑपरेशनल दिक्कतों और उड़ानों में भारी अव्यवस्था के कारण कंपनी को ₹577.2 करोड़ का एकमुश्त नुकसान हुआ, जिसका सीधा असर तिमाही के नतीजों पर पड़ा. मजबूत मांग और बढ़ते रेवेन्यू के बावजूद बढ़ी लागत और असाधारण खर्चों ने इंडिगो के मुनाफे को गंभीर झटका दिया. लेकिन ब्रोकरों ने कहा कि असाधारण खर्च और फॉरेक्स के प्रभाव को हटाकर देखा जाए तो कंपनी की मूल प्रॉफिटेबिलिटी स्वस्थ बनी हुई है.
ब्रोकरेज हाउस ने दी ये राय
Q3 रिपोर्ट से पहले, InterGlobe Aviation के शेयर 1.47% बढ़कर ₹4,929 पर बंद हुए, और पिछले एक साल में शेयर लगभग 19% बढ़ चुके हैं, जो Nifty 50 से बेहतर प्रदर्शन है. UBS ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹6,170 का टारगेट रखा और कहा कि Q4 में लगभग 10% capacity वृद्धि, खासकर अंतरराष्ट्रीय विस्तार, विकास की मजबूत कहानी को सपोर्ट करती है. Citi ने भी ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹5,700 का टारगेट रखा और बताया कि FDTL disruption का वित्तीय असर अपेक्षा से कम रहा, ऑपरेशनल मैट्रिक्स सामान्य रहे, यील्ड बेहतर रही और अंतरराष्ट्रीय मार्ग विस्तार जारी है.
जानें क्या है टारगेट प्राइस
Goldman Sachs ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹6,000 का टारगेट दिया, बताया कि असाधारण खर्चों के बावजूद PBT उम्मीद से ऊपर आया, एयरक्राफ्ट रेंट और अन्य लागत कम रही, टिकटिंग RASK और यील्ड अनुमान के अनुरूप थे, और Q4 में लगभग 10% ASK वृद्धि मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन से होगी.
ब्रोकरों ने यह भी कहा कि दिसंबर के disruptions और regulatory reset के बावजूद, IndiGo की मजबूत बैलेंस शीट, स्केल और execution track record, cash position मजबूत, और Q4 में capacity growth फिर से शुरू होने से Q3 का नुकसान अस्थायी माना जा सकता है. कुल मिलाकर, ब्रोकर्स का मानना है कि एयरलाइन का मध्यम और लंबी अवधि का विकास narrative अभी भी मजबूत है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.