ब्रेंट क्रूड की तेजी से ONGC और Oil India को आमतौर पर फायदा होता है, हालांकि इन शेयरों में बड़ी तेजी नहीं दिखी. दूसरी ओर OMCs जैसे HPCL, BPCL और IOC में दबाव देखा गया क्योंकि ऊंचे क्रूड दाम से मार्जिन पर असर पड़ सकता है. पेंट और टायर कंपनियां भी निगरानी में रहेंगी क्योंकि कच्चा तेल उनका प्रमुख कच्चा माल है.
मिडिल ईस्ट एक्सपोजर वाले शेयर
मिडिल ईस्ट में प्रोजेक्ट या कारोबार रखने वाली कंपनियां जैसे L&T, AIA Engineering, VA Tech Wabag और KEC International सोमवार को 6 प्रतिशत तक गिरे थे. क्षेत्र में अनिश्चितता के चलते ये शेयर आगे भी फोकस में रह सकते हैं.
गैस और LNG से जुड़े शेयर
यूरोप में नेचुरल गैस फ्यूचर्स में उछाल के बाद IGL, MGL, Petronet LNG और Gujarat Gas जैसे शेयरों पर नजर रहेगी. कतर में एक बड़े LNG सप्लायर के शटडाउन से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है.
टूरिज्म और एविएशन सेक्टर
जारी संघर्ष का असर टूरिज्म और ट्रैवल शेयरों पर भी दिखा. IndiGo के शेयर में 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई, जबकि सफारी इंडस्ट्रीज करीब 8 प्रतिशत लुढ़का. अन्य हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल प्लेटफॉर्म शेयर भी दबाव में रहे.
Tata Motors CV और M&M का स्पष्टीकरण
Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल कारोबार और Mahindra & Mahindra ने इंडोनेशिया से जुड़े निर्यात ऑर्डर पर स्पष्टीकरण दिया है. टाटा मोटर्स CV के मुताबिक मौजूदा ऑर्डर पर रोक लागू नहीं होती, जबकि M&M ने कहा कि उन्हें एडवांस भुगतान मिल चुका है और ऑर्डर होल्ड पर होने की आधिकारिक जानकारी नहीं है.
Adani Ports का प्रदर्शन
Adani Ports ने फरवरी में 42.5 MMT कार्गो हैंडल किया, जो पिछले साल से 16 प्रतिशत ज्यादा है. कंटेनर और ड्राई कार्गो में बढ़त दर्ज की गई. FY26 में अब तक कुल कार्गो 454.76 MMT रहा, जो सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.
फार्मा और अन्य अपडेट
- Cipla ने Kemwell Biopharma के साथ 60:40 जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है, जो बायोलॉजिक प्रोडक्ट्स के विकास और मैन्युफैक्चरिंग पर काम करेगा.
- Greenply Industries ने बताया कि आयकर विभाग की सर्च और सीजर कार्रवाई पूरी हो चुकी है और कंपनी ने जांच में सहयोग किया.
- Natco Pharma ने अमेरिका में Pomalidomide कैप्सूल लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसका इस्तेमाल मल्टीपल मायलोमा के इलाज में होता है.
- Affle 3I के को फाउंडर अनुज कुमार 16 अप्रैल 2026 से अपने पदों से हटेंगे, लेकिन कंपनी में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक बने रहेंगे.
- Info Edge की फरवरी रिपोर्ट के मुताबिक IT हायरिंग में 6 प्रतिशत, इंश्योरेंस में 28 प्रतिशत और BPO ITES में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
- ग्लोबल संकेत, कमोडिटी कीमतें और कॉर्पोरेट अपडेट मिलकर बाजार की दिशा तय करेंगे. ऐसे में इन शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.