एचडीएफसी एएमसी के एमडी नवनीत मुनोत ने निवेशकों को शॉर्ट टर्म रिटर्न के पीछे भागने से बचने की सलाह दी है और कहा है कि असली वेल्थ धैर्य, अनुशासन और कंपाउंडिंग से बनती है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक निवेश में बने रहना ही ज्यादातर फाइनेंशियल गोल हासिल करने का सबसे आसान तरीका है.
उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर लाइफ गोल लंबे समय तक निवेश में बने रहकर पूरे किए जा सकते हैं. मुनोत के मुताबिक, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में समय सबसे बड़ा दोस्त है और निवेशकों को शॉर्ट टर्म उतार चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है.
कमाई नहीं, पैसा कैसे काम करता है वही असली गेम
नवनीत मुनोत ने कहा कि लॉन्ग टर्म में आपकी वेल्थ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितना कमाते हैं, बल्कि इस पर निर्भर करती है कि आपका पैसा कितना पैसा बनाता है. उन्होंने कंपाउंडिंग को निवेश की सबसे अंडररेटेड ताकत बताया और कहा कि समय के साथ कंपाउंडिंग ही निवेशकों को बड़ी वेल्थ बना कर देती है.
डाइवर्सिफिकेशन पर बड़ा बयान
मुनोत ने डाइवर्सिफिकेशन को लेकर भी एक दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रेट वेल्थ नॉलेजेबल कंसन्ट्रेशन से बनती है, मॉडरेट वेल्थ प्रोफेशनल डाइवर्सिफिकेशन से बनती है और ऑर्डिनरी वेल्थ एक्सेसिव डाइवर्सिफिकेशन से बनती है. वहीं वेल्थ डिस्ट्रक्शन खराब कंसन्ट्रेशन या निवेश की अनदेखी से होता है.
इन्वेस्टर्स की सबसे बड़ी बिहेवियरल गलतियां
उन्होंने निवेशकों को पीयर प्रेशर, मीडिया नॉइज और कॉग्निटिव बायस से बचने की सलाह दी. मुनोत ने रीसेंसी बायस और बैंडवैगन इफेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी एसेट क्लास की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, जैसे हाल में गोल्ड और सिल्वर, तो निवेशकों का ध्यान उसी ओर चला जाता है, लेकिन तब तक कीमतें काफी ऊपर जा चुकी होती हैं.
लॉन्ग टर्म फोकस ही असली स्ट्रैटेजी
मुनोत ने निवेशकों से कहा कि वे शॉर्ट टर्म ट्रेंड्स के बजाय अपने लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें. उन्होंने जोर दिया कि इन्वेस्टमेंट में सफलता बाजार के शोर से नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और सही स्ट्रैटेजी से मिलती है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.