मिडकैप फंड ने लंबी अवधि के निवेश की ताकत फिर साबित कर दी है. 30 साल के धैर्य ने मामूली निवेश को करोड़ों में बदल दिया. 10,000 रुपये की मासिक SIP से बना 26 करोड़ रुपये का बड़ा फंड. कंपाउंडिंग और अनुशासन ने रच दिया संपत्ति निर्माण का नया रिकॉर्ड.
30 साल में 400 गुना रिटर्न! ₹10,000 की SIP से बना ₹26 करोड़ का फंड. (Image:AI)
30 साल में 400 गुना बढ़ी रकम
अगर किसी निवेशक ने 30 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये एकमुश्त लगाए होते, तो आज उसकी रकम करीब 4 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाती. यानी निवेश लगभग 400 गुना बढ़ा. लॉन्च के बाद से फंड ने करीब 22 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. इसका बेंचमार्क NIFTY Midcap 150 TRI है, जिसे इस स्कीम ने लंबे समय में लगातार पीछे छोड़ा है. जनवरी 2026 तक इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 41,727 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.
10,000 रुपये की SIP बनी 26 करोड़ रुपये
इस फंड की सबसे बड़ी कहानी SIP निवेश की है. अगर किसी ने हर महीने 10,000 रुपये की SIP 30 साल तक जारी रखी, तो कुल 36 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 26 करोड़ रुपये बन गया. पिछले 1, 5 और 10 साल की अवधि में भी फंड ने अपने बेंचमार्क और कैटेगरी औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है. 5 साल में करीब 22 फीसदी और 10 साल में 20 फीसदी से ज्यादा सालाना रिटर्न ने इसे मिडकैप कैटेगरी में मजबूत स्थान दिलाया है.
ज्यादा जोखिम, लेकिन मजबूत रणनीति
यह फंड ‘Very High Risk’ श्रेणी में आता है, क्योंकि मिडकैप शेयरों में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है. फिर भी इसके जोखिम-समायोजित आंकड़े मजबूत रहे हैं, जो बताते हैं कि निवेशकों को जोखिम के मुकाबले अच्छा रिटर्न मिला. पोर्टफोलियो में वित्तीय सेवाएं, इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेक्टर का बड़ा हिस्सा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह फंड उन्हीं निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो लंबी अवधि तक निवेश बनाए रख सकते हैं और बाजार की गिरावट में घबराते नहीं. सबसे बड़ा सबक यही है- मार्केट में समय बिताना, सही समय पकड़ने से ज्यादा अहम होता है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.