भारतीय शेयर बाजार ने लगातार तीसरे सेशन में मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया. इस तेजी से निवेशकों ने एक दिन में 1.78 लाख करोड़ रुपये कमाए.
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 18 फरवरी बढ़कर 471.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके 17 फरवरी को 470.11 लाख करोड़ रुपये रहा था. इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. आसान भाषा में कहें तो आज निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही 2.90 फीसदी तक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 2.90 फीसदी की सबसे ज्यादा की तेजी रही. इसके बाद आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.18 फीसदी से लेकर 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.
इन 4 वजहों से लौटी तेजी
1. विदेशी निवेशकों की खरीदारी- 17 फरवरी को विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में नेट खरीदार रहे. उन्होंने कुल 995 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स भी इस दिन खरीदार रहे और उन्होंने 187 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.