शेयर बाजार ने बुधवार को बंद होने से पहले काफी मजबूती दिखाई. कारोबार के दौरान शुरुआत में लाल निशान पर अटका सेंसेक्स 400 से अधिक अंक बढ़कर बंद हुआ. इस रिकवरी के पीछे कई वजहें रही लेकिन एक खास कारण था इंडिया विक्स का ऊपर बढ़ना. यह क्या होता और कैसे काम करता है आइए जानते हैं.
इंडिया विक्स (वीआईएक्स) में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. यह 3.5 फीसदी फिसलकर 12.22 पर आ गया. वीआईएक्स का मतलब वॉलेटिलिटी इंडेक्स है. इसे एनएसई से कैलकुलेट किया जाता है. यह इंडेक्स बताता है कि बाजार में कितनी उथल-पुथल हो रही है. इसका सीधा कनेक्शन भारत के साथ-साथ दुनियाभर में घट रही घटनाओं से होता है. इसे भारत का डर इंडेक्स भी कहते हैं. यह एक नंबर है जो बताता है कि अगले 30 दिनों में भारतीय शेयर बाजार (Nifty) में कितनी उछाल-गिरावट (volatility) का अनुमान है.
नंबर्स के मायने
इंडेक्स दो भागों में बंटा हुआ है. अगर विक्स नीचे रहेगा तो बाजार में कम उथल-पुथल का अनुमान है. अगर विक्स का नंबर अधिक है तो वॉलेटेलिटी बहुत अधिक रहने का अनुमान है. अगर विक्स 12-15 के बीच में है तो बाजार में स्थिरता का उम्मीद है. अगर यह 25 या उससे अधिक हो जाए तो मार्केट में बहुत तेज उथल-पुथल की आशंका है.
कैसे होता है कैलकुलेट
निफ्टी का ऑप्शन प्राइस इसे कैलकुलेट करने का पैमाना है. आसान भाषा में समझें तो जब ऑप्शंस में पुट महंगा हो जाता है तो विक्स बढ़ने लगता है. यानी ट्रेडर्स डरे हुए हैं. वहीं, जब लोगों का भरोसा बढ़ता है तो ऑप्शंस सस्ते होते हैं और विक्स भी नीचे आ जाता है. इसे कैलकुलेट करने का फॉर्मूला है- इंडिया विक्स = 100 × √(30-दिन का अपेक्षित उतार-चढ़ाव)
आज विक्स नीचे जाने के मायने
विक्स अब 15 से नीचे आ गया है. इसका मतलब है कि बाजार में डर कम है. भू-राजनीतिक तनाव कम होने की संभावना है. निवेशकों को उम्मीद है कि अब कोई बड़ा क्रैश नहीं आने वाला है इसलिए वह शांत हैं. कम विक्स अक्सर बुलिश ट्रेंड की आहट के साथ आता है, यानी यहां से बाजार और ऊपर जा सकता है. हालांकि, विक्स के नीचे जाने पर भी खतरा रहता है. मसलन, अगर यह 10 के नीचे आ जाए तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इन्वेस्टर्स ओवरकॉन्फिडेंट हो रहे हैं और इसका फायदा बड़े खिलाड़ी उठाकर मार्केट क्रैश करा सकते हैं और पैसा बना सकते हैं. ऐसी स्थिति को कमप्लेसेंसी ट्रैप कहा जाता है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.