मल्टी कैप फंड की खासियत
मल्टी कैप फंड की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लेक्सिबिलिटी है. यह फंड मार्केट के हालात के हिसाब से अपने निवेश में बदलाव कर सकता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी समय बड़ी कंपनियों का शेयर मार्केट में बढ़त दिखा रहा हो, तो फंड मैनेजर उस हिस्से में ज्यादा निवेश कर सकता है. वहीं, अगर छोटी और मध्यम कंपनियों में बेहतर ग्रोथ दिखाई दे रही हो, तो फंड मैनेजर अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा वहां बढ़ा सकता है. इस फ्लेक्सिबिलिटी के कारण, मल्टी कैप फंड छोटे कैप या मिड कैप फंड की तरह हाई रिस्क वाले नहीं होते. छोटे कैप फंड में रिटर्न ज्यादा हो सकता है, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से नुकसान का खतरा भी ज्यादा रहता है. वहीं, मल्टी कैप फंड ऐसे रिस्क को कम करता है और लॉन्ग टर्म में स्थिर रिटर्न देता है.
लॉन्ग टर्म रिटर्न में बेहतर प्रदर्शन
एक्सपर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में मल्टी कैप फंड ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म अच्छे रिटर्न में दिए हैं. बड़ी कंपनियों का सुरक्षा कवच और छोटी-मध्यम कंपनियों का ग्रोथ पोटेंशियल इसे खास बनाता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई निवेशक केवल लॉर्ज कैप फंड में निवेश करता है, तो उसे रिटर्न स्थिर जरूर मिलेगा, लेकिन बहुत ज्यादा ग्रोथ की संभावना कम होती है. वहीं, सिर्फ स्मॉल या मिड कैप फंड में निवेश करने से रिटर्न ज्यादा हो सकता है, लेकिन उतार-चढ़ाव भी ज्यादा होंगे. मल्टी कैप फंड दोनों का बैलेंस बनाकर निवेशकों को आकर्षक रिटर्न देता है.
क्यों चुनें मल्टी कैप फंड?
1. डायवर्सिफिकेशन (Diversification): यह फंड अलग-अलग आकार की कंपनियों में निवेश करता है, जिससे जोखिम कम होता है.
2. फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility): मार्केट की परिस्थितियों के अनुसार पोर्टफोलियो बदलने की क्षमता इसे और प्रभावी बनाती है.
3. लॉन्ग टर्म ग्रोथ: समय के साथ यह फंड स्थिर और बढ़िया रिटर्न देने की क्षमता रखता है.
4. कम जोखिम, अच्छा रिटर्न: यह फंड छोटे कैप जैसी हाई अनस्टेबिलिटी वाले जोखिम से दूर रहता है.
निवेशकों के लिए सुझाव
एक्सपर्ट का मानना है कि मल्टी कैप फंड उन निवेशकों के लिए आदर्श है जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते. अगर आप 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह फंड आपके पोर्टफोलियो में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले उसकी इतिहास रिटर्न, फंड मैनेजर का प्रदर्शन और फंड की रणनीति को समझना जरूरी है. मल्टी कैप फंड का आकर्षण यही है कि यह अलग-अलग मार्केट साइज के शेयरों में निवेश कर जोखिम और रिटर्न का बैलेंस बनाए रखता है.
अगर आप ऐसे म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं जो छोटे और बड़ी कंपनियों दोनों में निवेश करके आपके पैसों को सुरक्षित रखते हुए बढ़ा सके, तो मल्टी कैप फंड आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है. यह फंड लॉन्ग टर्म रिटर्न में बेहतर प्रदर्शन करता है और निवेशकों को डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का फायदा देता है यानी स्मॉल कैप के हाई रिस्क और लॉर्ज कैप के सीमित रिटर्न के बीच मल्टी कैप फंड ने निवेशकों के लिए एक बैलेंस और आकर्षक रास्ता बना दिया है
(Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.