‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर बड़ा अलर्ट देते हुए कहा है कि 2026 में इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट क्रैश आ सकता है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस की असली वजह आज तक ठीक नहीं हुई, इसलिए अगला संकट और बड़ा हो सकता है. कियोसाकी के मुताबिक इस बार क्रैश की शुरुआत ब्लैकरॉक की प्राइवेट क्रेडिट स्कीम से हो सकती है, जिसे उन्होंने पोंजी स्कीम जैसा बताया है. उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो इसका असर दुनिया भर के निवेशकों, खासकर बेबी बूमर्स की रिटायरमेंट सेविंग्स पर गंभीर पड़ सकता है.
रॉबर्ट कियोसाकी पिछले कई वर्षों से लगातार आर्थिक मंदी और आने वाले बड़े क्रैश को लेकर चेतावनी देते रहे हैं.
2008 में उन्होंने CNN पर वुल्फ ब्लिट्जर के शो में लेहमन ब्रदर्स के क्रैश की भविष्यवाणी की थी, जो कुछ दिनों बाद सच हुई. अब 2026 में वे कहते हैं कि क्रैश की शुरुआत ब्लैकरॉक के प्राइवेट क्रेडिट स्कीम से हो सकती है, जिसे वे पोंजी स्कीम बता रहे हैं. अगर ब्लैकरॉक क्रैश हुआ तो यह बहुत तेज और विनाशकारी होगा. दुनिया भर में बेबी बूमर्स (1946-1964 में जन्मे लोग) की रिटायरमेंट सेविंग्स खत्म हो सकती हैं, क्योंकि पूरी दुनिया कर्ज में डूबी है जो चुकाया नहीं जा सकता.
सिल्वर को खरीदने में फायदा
कियोसाकी निवेशकों को सलाह देते हुए नजर आए और उन्होंने लिखा कि वे प्रोएक्टिव हों और ट्रेडिशनल स्टॉक-बॉन्ड के बजाय असली संपत्तियां खरीदें. वे गोल्ड, सिल्वर, बिटकॉइन, इथेरियम और असली ऑयल वेल्स में पार्टनरशिप की सिफारिश करते हुए दिखे. खासकर सिल्वर पर उनका जोर है, क्योंकि यह सस्ता है और इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में भी इस्तेमाल होता है. वे कहते हैं कि क्रैश आने पर सिल्वर की कीमत आसमान छू सकती है और ऑयल की कीमत भी बढ़ेगी, जिससे वे खुद अमीर होंगे.
WOKE फाइनेंशियल एजुकेशन का किया जिक्र
सबसे दिलचस्प बात उनकी सलाह है कि सिर्फ 10 डॉलर (करीब 850 रुपये) से सिल्वर में निवेश शुरू करें. अगर आपके पास 10 डॉलर नहीं हैं, तो एक दिन का खाना छोड़ दें और उस पैसे से सिल्वर खरीदें. वे कहते हैं कि 2026 में भी किसी गोल्ड-सिल्वर डीलर के पास जाकर 10 डॉलर में “जंक रियल सिल्वर” (पुराने दसियों या क्वार्टर्स जैसे सिक्के) खरीद सकते हैं. डीलर आपको अच्छी फाइनेंशियल एजुकेशन देगा, क्योंकि वह आपको लंबे समय का ग्राहक बनाना चाहता है. इससे आप पैसे के बारे में सीखेंगे और अमीर बनने की राह पर चल पड़ेंगे. उन्होंने ये भी लिखा कि “WOKE फाइनेंशियल एजुकेशन” (समाज के शिकार लोगों के लिए दी जाने वाली शिक्षा) से बचें, क्योंकि “Go Woke Go Broke” वाली बात में काफी सच्चाई है. एक दिन भूखे रहकर सिल्वर खरीदने से आप स्वस्थ, अमीर और शायद ज्यादा अच्छे दिखने वाले भी बन सकते हैं.
कियोसाकी इससे पहले भी कई बार सोने, चांदी और मार्केट पर अपनी राय एक्स पर शेयर कर चुके हैं. उन्होंने इससे पहले 7 मार्च को भी एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि सोने की कीमत एक ही दिन में 128 डॉलर बढ़ गई है और अच्छी खबर यह है कि चांदी और बिटकॉइन में भी तेज उछाल आने की संभावना जताई जा रही है. इसपर कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है. एक यूजर ने लिखा – ‘क्या अभी चांदी और बढ़ेगी..? कितना निवेश करना सही रहेगा.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि चांदी के रेट कब बढ़ना खत्म होंगे क्योंकि जब रेट गिरेंगे मैं तब खरीदूंगा.’ वहीं, कई यूजर्स ने तो उनकी इस भविष्यवाणी गलत भी बताया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.