Last Updated:
Stock Market Live : सेंसेक्स और निफ्टी में आज तेजी है. शेयर बाजार में शुरुआती सत्र में ही 1,756 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि केवल 568 शेयरों में गिरावट देखी गई.
शेयर बाजार में आज बढ़त का दायरा काफी व्यापक है.
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी भारी बिकवाली पर गुरुवार को ब्रेक लग गया. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू निवेशकों द्वारा निचले स्तरों पर की गई खरीदारी की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 498 अंक (0.6%) की छलांग लगाकर 79,614 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी भी 151 अंकों की बढ़त के साथ 24,631 के पार निकल गया. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण भू-राजनीतिक जोखिम अभी भी पूरी तरह टला नहीं है, लेकिन फिलहाल बाजार ने राहत की सांस ली है.
बाजार में आज बढ़त का दायरा काफी व्यापक है. शुरुआती सत्र में ही 1,756 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि केवल 568 शेयरों में गिरावट देखी गई. पिछले तीन दिनों की धुंआधार गिरावट के बाद, एनर्जी और मेटल जैसे सेक्टरों में हल्की खरीदारी लौटती दिखी. विश्लेषकों का कहना है कि अगर वैश्विक स्तर पर कोई नई नकारात्मक खबर नहीं आती है, तो यह रिकवरी जारी रह सकती है.
इन शेयरों में आज आई जोरदार तेजी
आज की इस शुरुआती तेजी का नेतृत्व मुख्य रूप से वित्तीय और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनियों ने किया. निफ्टी के टॉप परफॉर्मर्स की सूची में श्रीराम फाइनेंस 1.76% और बजाज फाइनेंस 1.66% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे. वहीं, देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में भी 1.55% की तेजी देखी गई. इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और कोल इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में सुधार ने सूचकांक को ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.