सबसे बड़ी वजह डी-एस्केलेशन की खबरें हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि ईरानी इंटेलिजेंस ने सीआईए से अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत के लिए संपर्क किया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब अमेरिकी सबमरीन ने ईरानी युद्धपोत को डूबा दिया गया था. हालांकि यह रिपोर्ट अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन इससे निवेशकों में राहत आई है.
किन वजहों से शेयर बाजार में तेजी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि ईरान ने लीडरशिप नेगोशिएशंस के लिए हामी भरी है, लेकिन उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो चुकी है. पहले उन्होंने कहा था कि जंग 4-5 हफ्ते चलेगी, लेकिन अब डी-एस्केलेशन की उम्मीद से बाजार में खरीदारी बढ़ी.
दूसरी वजह ग्लोबल मार्केट्स में पॉजिटिव मूड है. ईरान-इजराइल जंग से पहले बड़े सेलऑफ हुआ था, लेकिन अब बाजारों में रिकवरी दिख रही है. साउथ कोरिया का कोस्पी जो कल 12 प्रतिशत गिरा था, आज सुबह 9 प्रतिशत ऊपर था. जापान का निक्केई करीब 2 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट 1 प्रतिशत के आसपास ऊपर थे. वॉल स्ट्रीट पर भी कल नैस्डैक 1 प्रतिशत से ज्यादा और एसएंडपी 500 करीब 1 प्रतिशत ऊपर बंद हुए. यह ग्लोबल रिलीफ से भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला.
निफ्टी टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 414 अंक ऊपर 79,530 पर खुला और निफ्टी करीब 150 अंक ऊपर 24,615 पर था. दिन में निफ्टी 24,566 पर भी था, लेकिन कुल मिलाकर अच्छी रिकवरी हुई. इससे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप में 3.9 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. आज एफएमसीजी और आईटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली वहीं, मीडिया, मेटल, फार्मा और अन्य कुछ सेक्टर्स में खरीदारी हुई है.
निफ्टी टॉप गेनर्स में अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी जैसे स्टॉक्स 1-2 प्रतिशत ऊपर थे. वहीं, कुछ स्टॉक्स जैसे इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टीसीएस निफ्टी टॉप लूजर्स में नजर आए.
यह तेजी पिछले दिनों की बड़ी गिरावट के बाद आई है, जब जंग की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ीं और निवेशक डर गए थे. लेकिन अब डी-एस्केलेशन की उम्मीद और ग्लोबल रिकवरी से सेंटिमेंट सुधरा है. निवेशकों को सलाह है कि लेटेस्ट न्यूज पर नजर रखें और लॉन्ग टर्म में मजबूत कंपनियों पर फोकस करें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.