Stock Market Today : मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया को डरा रहा है. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों और तेहरान के पलटवार ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. इसी वजह से वैश्विक शेयर बाजार गिरावट की चपेट में हैं.
सेंसेक्स सोमवार को 1,048 अंक टूटकर 80,238 के स्तर पर आ गया था.
बाजार में इस गिरावट का मुख्य कारण मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ता तनाव है. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों और तेहरान के पलटवार ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. सोमवार को भी इसी डर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था, जिसके चलते भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स सोमवार को 1,048 अंक टूटकर 80,238 के स्तर पर आ गया था, जबकि निफ्टी 24,865 पर बंद हुआ था.
वॉल स्ट्रीट पर मचा कोहराम
अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को भारी बिकवाली के शिकार हुए. S&P 500 इंडेक्स 20 नवंबर के बाद पहली बार अपने 100-दिवसीय मूविंग एवरेज के नीचे बंद हुआ, जो तकनीकी रूप से कमजोरी का संकेत है. डॉव जोन्स में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही, जबकि नैस्डैक 1.02% फिसल गया. एनवीडिया के शेयर 1.27% गिरे, एएमडी के शेयर 3.86% टूटे, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 1.35% चढ़े. ऐपल के शेयर 0.37% फिसले, ब्लैकस्टोन के शेयर 3.8% गिर गए और टेस्ला के शेयर 2.70% नीचे बंद हुए.
सतर्क रहें निवेशक
बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्रा ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. उनका कहना है कि बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों को अपनी पोजीशन छोटी रखनी चाहिए और सख्त स्टॉप-लॉस के साथ अनुशासित जोखिम प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.