Sensex Target 2026: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक बड़ा अनुमान जारी किया है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 1,07,000 के लेवल पर पहुंच सकता है.
Sensex Target 2026: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक बड़ा अनुमान जारी किया है. ब्रोकरेज फर्म ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय शेयर बाजार अब तेजी से बेहतर होने वाला है. कोविड के बाद जो महंगाई और सख्त नीतियां थीं, वो अब ढीली पड़ रही हैं. आरबीआई और सरकार मिलकर रेट कट, बैंक नियम आसान करना, पैसा बाजार में डालना, टैक्स कम करना और कैपिटल खर्च बढ़ाना जैसी चीजें कर रहे हैं, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी. फर्म ने कहा कि बीएसई सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 1,07,000 तक पहुंच सकता है.
About the Author
विनय कुमार झाप्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें