Shadowfax Technologies का IPO अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE की वेबसाइट और IPO रजिस्ट्रार Kfin Technologies की आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. अगर आपने भी इस आईपीओ में पैसे लगाएं हैं तो कुछ स्टेप्स फॉलो करके अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
BSE पर Shadowfax Technologies IPO अलॉटमेंट चेक कैसे करें?
- सबसे पहले BSE वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद Issue Type में ‘Equity’ चुनें.
- फिर Issue Name ड्रॉपडाउन में ‘Shadowfax Technologies Limited’ चुनें.
- इसके बाद अपना Application No. या PAN दर्ज करें.
- फिर ‘I am not robot’ बॉक्स टिक करें और Search पर क्लिक करें.
इस तरह आप आसानी से Shadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं.
एनएसई पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेट्स
इसके अलावा Shadowfax Technologies का IPO अलॉटमेंट स्टेटस NSE और IPO रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है.
- सबसे पहले NSE allotment status page पर जाएं.
- फिर ‘Equity and SME IPO bids’ चुनें.
- इसके बाद इश्यू नेम ड्रॉपडाउन में ‘Shadowfax Technologies Limited’ चुनें.
- अपना PAN और Application Number दर्ज करें.
- फिर Submit पर क्लिक करें और आपको अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.
Kfin Technologies पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेट्स?
- Kfin Technologies IPO portal पर जाएं.
- Select IPO में ‘Shadowfax Technologies Limited’ चुनें.
- Application No., Demat Account या PAN में से कोई एक विकल्प चुनें.
- चुने हुए विकल्प के अनुसार जानकारी दर्ज करें.
- इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Shadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें.
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Shadowfax Technologies IPO अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.
आईपीओ का जीएमपी (Shadowfax Technologies IPO GMP Today)
Shadowfax Technologies के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज ₹0 प्रति शेयर है. इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर IPO प्राइस ₹124 के बराबर ट्रेड कर रहे हैं, न तो प्रीमियम पर और न ही डिस्काउंट पर. इसका संकेत मिलता है कि सूचीबद्ध होने पर शेयर की कीमत भी लगभग ₹124 प्रति शेयर रह सकती है.
IPO की डिटेल्स
Shadowfax Technologies का IPO अलॉटमेंट डेट आज, 23 जनवरी, हो सकता है.
लिस्टिंग डेट- 28 जनवरी, BSE और NSE पर.
IPO की प्राइस बैंड- ₹118–₹124 प्रति शेयर.
कंपनी ने कुल ₹1,907.27 करोड़ जुटाए, जिसमें 8.06 करोड़ नए शेयर (₹1,000 करोड़) और 7.32 करोड़ शेयरों की ऑफ़र फॉर सेल (₹907.27 करोड़) शामिल हैं.
सब्सक्रिप्शन डिटेल्स-
- कुल सब्सक्रिप्शन: 2.72 गुना
- रिटेल इन्वेस्टर्स: 2.31 गुना
- QIB: 3.81 गुना
- NII: 84%
इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities Ltd. है और IPO रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.