सामान्य तौर पर शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है, लेकिन कुछ खास अवसरों और सार्वजनिक छुट्टियों पर भी मार्केट बंद रहता है. 15 जनवरी को मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 महानगरपालिकाओं के उन क्षेत्रों में, जहां मतदान होना है, सार्वजनिक अवकाश रहेगा. आज, 15 जनवरी को सभी प्रमुख सेगमेंट्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी.
BSE और NSE के किन सेगमेंट्स में रहेगी छुट्टी?
BSE में यह हॉलिडे इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR), कमोडिटी डेरिवेटिव्स में लागू रहेगी. इसके अलावा NSE में भी सभी प्रमुख सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी, जिनमें इक्विटीज और इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स और न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स शामिल हैं.
किन दिनों पर शेयर बाजार रहेगा बंद?
2026 में देशभर में बैंक और शेयर बाजार कई प्रमुख त्योहारों और छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे. इस साल की शुरुआत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इसके बाद 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री राम नवमी, 31 मार्च को श्री महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर छुट्टी रहेगी. अप्रैल में 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती और मई में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भी मार्केट बंद रहेगा.
इसके बाद भी कई छुट्टियां हैं, जैसे 28 मई को बकरीद, 26 जून को मुहर्रम, और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. अक्टूबर और नवंबर में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर दशहरा, 10 नवंबर दिवाली/बालिप्रतिपदा, और 26 नवंबर प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव पर बाजार बंद रहेंगे. साल का अंत 25 दिसंबर क्रिसमस पर भी हॉलिडे के रूप में होगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.