नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 24,028.59 करोड़ रुपए था. फरवरी में मल्टीकैप फंड में 1,933.53 रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो दर्ज किया गया है, जो जनवरी में 1,995.23 करोड़ रुपए था. लार्ज कैप फंड में 2,111.68 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया है. यह जनवरी में 2,004.98 करोड़ रुपए था. यह आंकड़ा लार्ज एंड मिड कैप फंड के लिए जनवरी के 3,181.89 करोड़ रुपए से घटकर 3,137.73 करोड़ रुपए हो गया है.
फ्लैक्सी कैप में ज्यादा इनफ्लो
फरवरी में सबसे अधिक इक्विटी इनफ्लो फ्लेक्सी कैप फंड में दर्ज किया गया है, जो कि 6,924.65 करोड़ रुपए रहा है. हालांकि, जनवरी में यह 7,672.36 करोड़ रुपए था. जनवरी में मिड कैप फंड में 4,002.99 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया, जो कि जनवरी में 3,185.47 करोड़ रुपए था. फरवरी में नेट इक्विटी इनफ्लो स्मॉलकैप फंड के लिए 3,881.06 करोड़ रुपए रहा, जो कि जनवरी में 2,942.11 करोड़ रुपए था.
फरवरी में सेक्टोरल/थीमैटिक फंड के लिए नेट इनफ्लो 2,987.29 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जनवरी में 1,042.56 करोड़ रुपए था. फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 35,39,475.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 34,86,777.63 करोड़ रुपए था.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.