South Indian Bank Share Price : साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में यह भारी गिरावट तीसरी तिमाही के शानदार नतीजों के बावजूद आई है. बैंक सीईओ के बैंक छोड़ने की इच्छा जाहिर करने से आज निवेशकों में निराशा देखी गई और वे धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे.
हैरानी की बात यह है कि यह भारी गिरावट तब आई जब बैंक के हालिया नतीजे काफी सकारात्मक रहे हैं. दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) में पिछले साल के मुकाबले 9.5% की वृद्धि दर्ज की गई. बैंक का ग्रॉस NPA 2.93% से घटकर 2.67% रह गया है, जो बैंक की मजबूत होती स्थिति का संकेत है. नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 1.3% की बढ़त देखी गई.
सीईओ का फैसला बना ‘काल’
यह गिरावट उस समय शुरू हुई जब बैंक ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उसके वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ पी.आर. शेषाद्रि ने अपने कार्यकाल के विस्तार से इनकार कर दिया है. 29 जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में शेषाद्रि ने स्पष्ट कर दिया कि वे 30 सितंबर 2026 को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे. उन्होंने इसका कारण अपनी ‘निजी रुचियों’ पर ध्यान देना बताया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि वे अचानक पद नहीं छोड़ रहे हैं और अगले डेढ़ साल तक अपनी भूमिका निभाते रहेंगे. बैंक के बोर्ड ने अब नए उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है, जिसके लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से मंजूरी लेनी होगी.
इतने अच्छे वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद शेयरों का ₹36.56 के स्तर तक टूटना यह दर्शाता है कि बाजार को शेषाद्रि के नेतृत्व पर गहरा भरोसा था. निवेशकों को डर है कि नेतृत्व परिवर्तन (Leadership Change) के दौरान बैंक की विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैंक अगला सीईओ किसे नियुक्त करता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.