9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. अमेरिका-ईरान संघर्ष के बढ़ने से ग्लोबल मार्केट में दबाव बना हुआ है और गिफ्ट निफ्टी करीब 800 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा है, जिससे निफ्टी के गैप-डाउन ओपनिंग की संभावना है. कच्चे तेल की कीमतें भी $100–$110 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं, जबकि अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में भी बिकवाली दिखी है. तो चलिए भारतीय शेयर बाजार से जुड़ी सारी अपडेट्स आपको बताते हैं.
इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतें ग्लोबल मार्केट में $100 प्रति बैरल के ऊपर चली गई हैं, कुछ रिपोर्ट्स में $110 के करीब पहुंच गई हैं. साथ ही, अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और वॉल स्ट्रीट के फ्यूचर्स में भी तेज बिकवाली देखी जा रही है. पिछले हफ्ते में निफ्टी हर दिन (गुरुवार की रिकवरी को छोड़कर) 1% से ज्यादा गिरा है. निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड हाई से 4,000 पॉइंट नीचे है.
8:10 बजे
आज सोमवार को सबसे ज्यादा फोकस ऑयल से जुड़े स्टॉक्स पर रहेगा. जैसे ONGC, Oil India, HPCL, BPCL. इसके अलावा एविएशन (इंडिगो), पेंट (एशियन पेंट्स), FMCG, टायर कंपनियां और अन्य भी प्रभावित होंगे. साथ ही Meesho और Anthem Biosciences जैसे स्टॉक्स पर भी नजर रखें. युद्ध और महंगे तेल से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रह सकता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.