Stock Market Today : शेयर बाजार में भारत-अमेरिका डील के बाद जो तूफानी तेजी आई थी वो आज शांत हो गई है. कल सेंसेक्स और निफ्टी हल्की तेजी के साथ बंद हुए. आज दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
आज सेंसेक्स में जोरदार गिरावट आई है.
नई दिल्ली. दो दिन की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार दबाव में है. तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 83,757 पर खुला. खुलने के कुछ ही देर में इसमें गिरावट बढ़ गई. सुबह 9:50 बजे यह 432 अंक गिरकर 83,384 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,755.90 पर ओपन हुआ. कुछ देर बाद यह 137 अंक गिरकर 25,638 पर ट्रेड करने लगा. कल सेंसेक्स 78 अंक बढ़कर 83,817 पर पहुंचा, निफ्टी 50 48 अंक बढ़कर 25,776 पर बंद हुआ.