Last Updated:
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (6 मार्च) को भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 1097 अंक टूट कर बंद हुआ. वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,500 के नीचे चला गया. आइए जानते हैं शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 5 बड़े कारण
शेयर बाजार में हाहाकार
शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? जानिए 5 बड़ी वजहें
1. बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. आशंका है कि अगर इस टकराव से एनर्जी सप्लाई प्रभावित होती है तो कच्चे तेल की कीमतें और चढ़ सकती हैं. इससे महंगाई बढ़ने और ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार पर असर पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है.
2. कमजोर ग्लोबल संकेत
दुनियाभर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा. एशियाई बाजारों में गिरावट दिखी, जहां साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1% से ज्यादा नीचे कारोबार करता नजर आया. वहीं, अमेरिका के शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.
3. FII की लगातार बिकवाली
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने करीब 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए. मार्च महीने में अब तक एफआईआई करीब 16,000 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है.
4. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेज बढ़ोतरी भी बाजार की चिंता बढ़ा रही है. गुरुवार को इसकी कीमत करीब 5% उछलकर 86.28 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो करीब 20 महीनों का उच्च स्तर है. हालांकि शुक्रवार सुबह लगभग 84.4 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया.
5. बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी दबाव साफ नजर आया. कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी करीब 1% तक फिसल गया. साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1% से ज्यादा गिर गए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से आर्थिक दबाव की आशंका के कारण बैंकिंग शेयरों में बिकवाली बढ़ी है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.