हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट केअनुसार, Trendlyne Forecaster के मुताबिक, इन गिर चुके शेयरों में से कई में अब रिकवरी की संभावना दिख रही है. कुछ शेयरों में 40% से 70% तक उछाल का अनुमान जताया गया है. ऐसे में जो निवेशक हाल की गिरावट से आगे देख सकते हैं, उनके लिए नए मौके बन सकते हैं.
पॉली मेडिक्योर (Poly Medicure)
यह शेयर पिछले महीने 23% गिरकर 1651 रुपये से 1279 रुपये पर आ गया. इसका 52 वीक हाई 2937 रुपये है. Trendlyne के अनुसार, 6 एनालिस्ट ने BUY की सलाह दी है और टारगेट प्राइस के हिसाब से 28% तक की तेजी की संभावना है.
सिंजेन इंटरनेशनल लिमिटेड (Syngene International)
एक महीने में यह शेयर 30% गिरकर 626 रुपये से 438 रुपये पर आ गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 761 रुपये है. Trendlyne के मुताबिक, 8 एनालिस्ट की सहमति HOLD की है. टारगेट प्राइस के आधार पर इसमें 43% तक उछाल की संभावना बताई गई है.
कैपीआईटी टेकनोलॉजी (KPIT Technologies)
पिछले महीने यह शेयर 27% गिरकर 1162 रुपये से 848 रुपये पर पहुंच गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 1433 रुपये है. Trendlyne के अनुसार, 20 एनालिस्ट ने BUY की सलाह दी है और टारगेट प्राइस करीब 45% तक की तेजी का संकेत देता है.
हेक्सावेयर टेकनोलॉजी (Hexaware Technologies)
यह शेयर एक महीने में 25% गिरकर 724 रुपये से 541 रुपये पर आ गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 900 रुपये है. Trendlyne के मुताबिक, 15 एनालिस्ट ने BUY की सलाह दी है और 38% तक उछाल का अनुमान है.
कोहेंस लाइफसाइंस (Cohance Lifesciences)
पिछले महीने यह शेयर 25% गिरकर 417 रुपये से 315 रुपये पर पहुंचा. इसका 52 वीक हाई लेवल 1328 रुपये है. Trendlyne के अनुसार, 9 एनालिस्ट ने BUY की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 66% तक की तेजी दिखाता है.
ओला मोबिलिटी (OLA Electric Mobility)
एक महीने में यह शेयर 23% गिरकर 36 रुपये से 28 रुपये पर आ गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 71 रुपये है. Trendlyne के मुताबिक, 8 एनालिस्ट की सहमति SELL की है.
ब्लू जेट स्टारहेल्थ (Blue Jet Healthcare)
यह शेयर 24% गिरकर 480 रुपये से 365 रुपये पर आ गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 1028 रुपये है. Trendlyne के अनुसार, 6 एनालिस्ट ने BUY की सलाह दी है और 39% तक उछाल की संभावना जताई है.
आईआईएफएल (IIFL Finance)
पिछले महीने यह शेयर 24% गिरकर 652 रुपये से 497 रुपये पर पहुंचा. इसका 52 वीक हाई लेवल 675 रुपये है. Trendlyne के अनुसार, 4 एनालिस्ट ने BUY की सिफारिश की है और 44% तक तेजी की संभावना है.
मास्टेक (Mastek)
यह शेयर एक महीने में 22% गिरकर 2209 रुपये से 1714 रुपये पर आ गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 2818 रुपये है. Trendlyne के मुताबिक, 6 एनालिस्ट ने STRONG BUY की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 70% तक की संभावित तेजी दिखाता है.
एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree)
एक महीने में यह शेयर 23% गिरकर 6405 रुपये से 4964 रुपये पर पहुंच गया. इसका 52 वीक हाई लेवल 6430 रुपये है. Trendlyne के अनुसार, 40 एनालिस्ट की सहमति HOLD की है और 30% तक उछाल की संभावना जताई गई है. बाजार में हालिया गिरावट के बीच कुछ शेयरों में रिकवरी की उम्मीद दिखाई दे रही है. हालांकि निवेश से पहले जोखिम और बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.