5 मार्च के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 900 अंक यानी 1.14% की बढ़त के साथ 80,015 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 285 अंक यानी 1.17% चढ़कर 24,765 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार की इस रैली में कुछ ऐसे शेयर्स हैं जो आपकी अच्छी कमाई करा सकते हैं. सीएनबीसी आवाज के एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन स्टॉक्स की बात करें तो PNB Housing Finance फ्यूचर्स में 800 के स्टॉपलॉस के साथ 720 का टारगेट रखते हुए सेल करें, Oberoi Realty में 1490 के स्टॉपलॉस के साथ 1400 का टारगेट रखते हुए सेल, ICICI Prudential में 626 के स्टॉपलॉस के साथ 605 का टारगेट रखते हुए सेल, Polycab में 8340 के स्टॉपलॉस के साथ 8542 का टारगेट रखते हुए खरीदारी, और SBI में 1160 के स्टॉपलॉस के साथ 1130 का टारगेट रखते हुए सेल की सलाह दी गई है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.