अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 30 दिन की छूट जारी की है, जिसके तहत भारतीय रिफाइनरियों को पहले से समुद्र में ट्रांजिट में मौजूद रूसी कच्चे तेल को खरीदने की अनुमति दी गई है.
ख़बरें फटाफट
अधिकारियों ने बताया कि इस छूट के कारण रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद ये शिपमेंट आगे बढ़ सकते हैं
नई दिल्ली. मध्य-पूर्व (West Asia) में बढ़ते तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली बाधाओं को देखते हुए अमेरिका ने अपने रुख में नरमी दिखाई है. जो वॉशिंगटन अब तक नई दिल्ली पर रूसी तेल आयात कम करने का दबाव बना रहा था, उसी अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अब भारतीय रिफाइनरियों को समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल के शिपमेंट खरीदने के लिए 30 दिनों की विशेष छूट दे दी है. रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.