Bandhan Bank पर Motilal Oswal ने भी ‘Buy’ की राय दोहराई है और इसका टारगेट प्राइस 175 रुपये रखा है. इससे मौजूदा स्तर से करीब 23% का अपसाइड दिखता है. ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक पिछले कई सालों से NPA (खराब कर्ज) की समस्या से जूझ रहा था, जिससे उसकी ग्रोथ और मुनाफे पर असर पड़ा. अब यह चक्र धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, जिससे आगे हालात बेहतर होने की उम्मीद है.
Eternal पर ‘Buy’ रेटिंग
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, JM Financial ने Eternal पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 400 रुपये रखा है. मौजूदा भाव से इसमें करीब 54% तक तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज के मुताबिक, दिसंबर तिमाही कंपनी के लिए अहम रही क्योंकि Blinkit ने एडजस्टेड EBITDA ब्रेकईवन हासिल कर लिया, जो उम्मीद से करीब दो तिमाही पहले हुआ. रिपोर्ट में कहा गया कि Blinkit का नेट ऑर्डर वैल्यू सालाना आधार पर 121% बढ़ा, जिसका कारण ज्यादा ऑर्डर और बढ़ता यूजर बेस रहा. वहीं, Eternal के फूड डिलीवरी बिजनेस की ग्रोथ और मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा.
Nuvama और मोतीलाल ओसवाल ने इन स्टॉक्स पर जताया भरोसा
Nuvama ने United Spirits पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 1,660 रुपये कर दिया है. इसके बावजूद शेयर में करीब 25% की तेजी की गुंजाइश बताई गई है. ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी की कुल बिक्री में 3.2% की सालाना गिरावट आई है. इसकी वजह महाराष्ट्र में पॉलिसी बदलाव और आंध्र प्रदेश में पिछले साल के अस्थायी स्टॉकिंग का असर रहा. हालांकि, मैनेजमेंट का कहना है कि हालात धीरे-धीरे सुधर सकते हैं और मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद है. इसी के साथ Nuvama ने JSW Infrastructure पर ‘Buy’ की सलाह बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 360 रुपये रखा है, जो मौजूदा भाव से करीब 40% ऊपर है. Q3 में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान के अनुरूप रहा. ऑपरेशनल रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में अच्छी सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. कार्गो ग्रोथ कई पोर्ट्स से सपोर्ट मिली, हालांकि कुछ जगहों पर वॉल्यूम कमजोर रहा.
Motilal Oswal ने Supreme Industries पर ‘Buy’ रेटिंग कायम रखते हुए 4,200 रुपये का टारगेट दिया है. इससे करीब 25% से ज्यादा का अपसाइड बनता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Q3 में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा, लेकिन EBITDA में 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो पिछले पांच तिमाहियों में पहली बार देखने को मिली. वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत रही, हालांकि PVC कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण मार्जिन पर दबाव बना रहा. Motilal Oswal ने Indian Hotels Company पर भी ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है और इसका टारगेट 850 रुपये रखा है. इससे करीब 30% का अपसाइड बनता है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का आउटलुक मजबूत बना हुआ है और इसके कोर बिजनेस के साथ नए बिजनेस से भी अच्छी ग्रोथ मिल रही है.
इसके अलावा Motilal Oswal ने LTIMindtree पर ‘Buy’ की राय बरकरार रखी है और इसका टारगेट 7,900 रुपये रखा है. कंपनी ने Q3 में 1.2 अरब डॉलर की आय दर्ज की, जो अनुमान से बेहतर रही. ब्रोकरेज का कहना है कि पिछले दो तिमाहियों में बनी गति आगे भी बनी रह सकती है.
IndiGo पर भी ‘Buy’ रेटिंग
Havells India पर Goldman Sachs ने ‘Buy’ की सलाह बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,880 रुपये रखा है. इससे करीब 30% की तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज का कहना है कि मांग धीरे-धीरे स्थिर हो रही है और कंपनी का बिजनेस मिक्स बेहतर हो रहा है. Q3 में Havells की आय में 14% की सालाना बढ़ोतरी हुई, जो एक कमजोर सीजन के बावजूद अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है.
Motilal Oswal ने IndiGo पर भी ‘Buy’ रेटिंग जारी रखी है और इसका टारगेट 6,100 रुपये रखा है. इससे करीब 24% का अपसाइड दिखता है. ब्रोकरेज का मानना है कि एयरलाइन अब कैपेसिटी ग्रोथ को संतुलित कर रही है. इससे शॉर्ट टर्म में मार्जिन पर हल्का असर पड़ सकता है, लेकिन आगे चलकर स्थिरता आएगी. FY26 में यूनिट कॉस्ट में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है.
JM Financial ने पहली बार LG Electronics India पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है. इसका टारगेट प्राइस 1,630 रुपये रखा गया है, जिससे करीब 19% की तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की बाजार में मजबूत पकड़, पैरेंट कंपनी का सपोर्ट और मजबूत फंडामेंटल इसकी ताकत हैं.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.