कृपा शंकर उर्फ सोनू ने आरा में ‘उनोस्स’ ब्रांड से जूता-चप्पल मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर 6 लाख सालाना कमाई कर रहे हैं. छोटे स्तर से शुरू हुआ काम आज एक ब्रांड बन चुका है और उन्होंने बाटा जैसी कंपनी से संपर्क बनाया है.
बिहार के आरा के फ्रेंड्स कॉलोनी कतीरा के रहने वाले कृपा शंकर उर्फ सोनू ने एक उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर नौकरी शुरू की. दिल्ली विश्विद्यालय से मैक्रोब्लॉजी से मास्टर कर दिल्ली के ही एक ओटी एंड एक्विएपमेंट कम्पनी में अच्छे पोस्ट पर नौकरी करते थे. लेकिन परिवारिक परेशानियों की वजह से जॉब छोड़ कर इन्हें घर आना पड़ा. जिसके बाद कृपा शंकर उर्फ सोनू के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख का लोन लेकर 2021 में ‘उनोस्स’ नाम का जूता-चप्पल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री डाली. लगातार दो साल दिन रात मेहनत के बाद कृपा शंकर अब साल की 6 लाख की कमाई करते हैं. साथ ही 5 लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं.
कई प्रोडक्ट का होता है निर्माण
उनोस्स ब्रांड के द्वारा लेदर शू, स्पोर्ट्स शू, स्नीकर, स्कूल शू,ऑफिसएल शू,स्लीपर ये सारी चीजें निर्माण किया जा रहा. इसका सेल ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीका से किया जा रहा है. खुद सोनू के द्वारा मार्केट में ले जा कर इसकी ब्रांडिंग अभी भी की जाती है. भोजपुर जिला के विभिन्न बाजारों से, रोहतास जिला, बक्सर और कैमूर जिला से होलसेल और खुदरा खरीदार यहां ऑर्डर दे कर अपना प्रोडक्ट बनवाते हैं. इनके पास 200 से ले कर 1200 तक का जूता बेस्ट क़्वालिटी में उपलब्ध रहता है.
ब्रांड वाला प्रोडक्ट, लोकल वाला दाम
लोकल 18 से बात करते हुए कृपा शंकर ने बताया कि बड़े-बड़े ब्रांड्स जो अपने प्रोडक्ट में मेटेरियल प्रयोग करते हैं वहीं मेटीरियल मेरे प्रोडक्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मेरे यहां वही प्रोडक्ट बड़े ब्रांड के मुकाबले आधे दाम में दिया जाता है. जो बड़े ब्राण्ड्स लेदर लोफर शू को 2 हजार से 25 सौ में देते हैं. वहीं एकदम हूबहू मेरे पास 600 में उपलब्ध रहता है. यही कारण है कि मेरे ग्राहक लगातर बढ़ते जा रहें है.
बाटा से चल रही थी बात!
कृपा शंकर ने बताया कि हाल ही में बाटा ब्रांड के साथ मीटिंग हुई थी. उनके द्वारा हम से सैम्पल मांगे गए है. सब कुछ ठीक रहा तो बाटा को मेरे द्वारा बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट तैयार कर दिया जाएगा. यह मेरे लिए गर्व की बात है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.