सबसे प्रमुख और चर्चा में रहने वाला आईपीओ है Fractal Analytics का, जो एक एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एनालिटिक्स कंपनी है. यह भारतीय बाजार में पहली “प्योर-प्ले AI” कंपनी के रूप में लिस्ट होने जा रही है, यानी यह IPO खास तौर पर AI-फोकस्ड कंपनी के रूप में देखी जा रही है. कंपनी ₹2,833.90 करोड़ का बड़ा इश्यू लेकर आ रही है, जिसमें फ्रेश शेयर इश्यू और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों शामिल हैं. IPO का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है और निवेशकों को आईपीओ में भाग लेने के लिए कम से कम ₹14,400 का निवेश करना होगा (16 शेयरों का एक लॉट). Fractal Analytics के शेयर 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे और उम्मीद है कि ये शेयर 16 फरवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे.
Fractal Analytics आईपीओ
इस आईपीओ से पहले ही Fractal Analytics ने एंकर निवेशकों से लगभग ₹1,249 करोड़ जुटा लिए हैं, जो इस इश्यू के प्रति मजबूत निवेशक समर्थन को दिखाता है. एंकर निवेशकों में कई प्रमुख घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशक शामिल हैं, जिससे इस इश्यू पर पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है.Fractal Analytics सिर्फ आईपीओ साइज के लिए ही अहम नहीं है, बल्कि इसके बनने का कारण यह है कि AI-से जुड़े व्यवसायों में निवेश का रुझान बढ़ रहा है. जैसे-जैसे डेटा और मशीन लर्निंग पर आधारित समाधान की मांग बढ़ रही है, Fractal जैसा कंपनी पब्लिक लिस्टिंग के जरिए इस तेजी से बढ़ते बाजार का हिस्सा बनने का मौका पा रही है. इसके साथ ही कंपनी ग्लोबल क्लाइंट्स को भी सर्विस देती है, जिससे इसके रेवेन्यू और विकास की संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं.
Aye Finance आईपीओ
इसके अलावा, Aye Finance नामक एक NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) भी इसी सप्ताह IPO के लिए तैयार है. Aye Finance का इश्यू करीब ₹1,010 करोड़ का है और इसका उद्देश्य माइक्रो और स्मॉल बिजनेस सैक्टर को लोन प्रदान करने वाले व्यवसाय का विस्तार करना है. इसका IPO भी 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच खुलेगा और लगभग उसी समय लिस्टिंग की उम्मीद है. अगर Fractal Analytics तकनीकी क्षेत्र को लैप करे तो Aye Finance वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में निवेशकों को मौका देगा.
Marushika Technology आईपीओ
इन दो मुख्यबोर्ड आईपीओ के अलावा, Marushika Technology नामक एक कंपनी SME प्लेटफॉर्म पर भी IPO के जरिए लगभग ₹27 करोड़ जुटाने का प्रयास करेगी, जिससे यह सप्ताह छोटे और मझोले निवेशकों के लिए भी दिलचस्प बनने वाला है.
विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय IPO मार्केट पहले जनवरी में कुछ धीमा रहा था, लेकिन फरवरी के इस दूसरे हफ्ते में गतिविधि तेज़ होगी. खास तौर पर AI और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियों के आने से निवेशकों को नई विविधता और अवसर मिलेंगे. बाजार की मौजूदा स्थितियों में जब शेयर बाजार में निवेशकों की रूचि बढ़ रही है, तो ऐसे आईपीओ विश्लेषकों के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत हैं कि प्राथमिक बाजार में दिलचस्पी अभी बरकरार है. अगले हफ्ते निवेशकों को IPOs का एक उत्साहजनक शेड्यूल देखने को मिलेगा, जहां तकनीक, फाइनेंस और SME जैसे विभिन्न सेक्टर्स से कंपनियां पूंजी जुटाने उतरेंगी. अगर आप शेयर बाजार में भाग लेने का सोच रहे हैं, तो Fractal Analytics और Aye Finance जैसे आईपीओ इस हफ्ते आपके लिए प्रमुख अवसर बन सकते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.