Upcoming IPO: 16 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में आईपीओ को लेकर अच्छा माहौल रहने वाला है। भले ही नए इश्यू ज्यादा नहीं आ रहे हों, लेकिन बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग और दो नए आईपीओ से बाजार में हलचल बनी रहेगी. एआई, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और सप्लाई चेन जैसे सेक्टर निवेशकों के रडार पर हैं. 16 फरवरी को Fractal Analytics और Aye Finance एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगी. फ्रैक्टल एनालिटिक्स का ₹2833.90 करोड़ का आईपीओ 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो मजबूत मांग दिखाता है, जबकि Aye Finance के ₹1010 करोड़ के इश्यू को 97% सब्सक्रिप्शन मिला.
सबसे पहले लिस्टिंग की बात करें तो 16 फरवरी को दो बड़ी कंपनियां एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगी. पहली है फ्रैक्टल एनालिटिक्स, जो डेटा और एआई सॉल्यूशंस में लीडर है. इसका आईपीओ 2833.90 करोड़ रुपये का था और ये फ्रैक्टल.एआई और फ्रैक्टल अल्फा ब्रांड्स के तहत काम करती है. सब्सक्रिप्शन 2.66 गुना हुआ, मतलब अच्छी मांग रही. दूसरी कंपनी है Aye फाइनेंस, जो मिडिल लेयर एनबीएफसी है और माइक्रो तथा स्मॉल बिजनेस को लोन देती है. इसका आईपीओ 1010 करोड़ रुपये का था और सब्सक्रिप्शन 97 फीसदी रहा. दोनों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखी. इसके अलावा 19 फरवरी को मारुशिका टेक्नोलॉजी एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी.
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ
नई आईपीओ की शुरुआत भी हो रही है. फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 16 से 18 फरवरी तक खुलेगा. ये बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगी. इश्यू साइज 49 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है. प्राइस बैंड 205 से 216 रुपये प्रति शेयर है. लॉट साइज 600 शेयर है, मतलब रिटेल निवेशक के लिए कम से कम 1200 शेयर. कंपनी गारमेंट्स डिजाइन, सोर्सिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है. ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे अजियो और मिंत्रा के लिए वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन हैंडल करती है. आईपीओ का पैसा वर्किंग कैपिटल, जनरल पर्पज और खर्चों में लगेगा. बुक रनिंग लीड मैनेजर फिनैक्स कैपिटल एडवाइजर्स है और रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज.
गौडियम आईवीएफ का आईपीओ
इसके बाद गौडियम आईवीएफ का आईपीओ 20 से 24 फरवरी तक खुलेगा. ये एनएसई और बीएसई पर होगा. कंपनी 2015 से चल रही है और हब-एंड-स्पोक मॉडल से कई राज्यों में आईवीएफ सेंटर्स चलाती है. प्राइस बैंड, लॉट साइज और पूरी डिटेल्स जल्द आने वाली हैं. ये हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं की हेल्थ पर फोकस करती है. Aye फाइनेंस फाइनेंशियल सेक्टर को मजबूती देगी. एसएमई आईपीओ जैसे फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज और मारुशिका से छोटे निवेशकों को मौका मिलेगा. गौडियम आईवीएफ हेल्थकेयर में नई संभावनाएं लाएगी. निवेश से पहले अच्छे से रिसर्च करें, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव रहता है. सब्सक्रिप्शन और जीएमपी देखकर ही पैसे लगाएं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.