Ashish Kacholia Portfolio: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबर के बाद फेज थ्री लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले 3 ट्रेडिंग सेशन में शेयर करीब 47% उछला है और लगातार अपर सर्किट लगने से यह 2 महीने के हाई पर पहुंच गया. इस कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने भी दांव लगाया हुआ है.
कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर फेज थ्री के शेयर 5 फरवरी को 0.07 फीसदी तेजी के साथ 525.95 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 747 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 318 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 1,279 करोड़ रुपये है.
फेज थ्री में है दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की फेज थ्री में अहम हिस्सेदारी है. दिसंबर तिमाही के अंत तक कचोलिया के पास फेज थ्री के 5.42 फीसदी शेयर थे और वे सितंबर 2021 से कंपनी में निवेश बनाए हुए हैं. शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो फेज थ्री में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, जो करीब 58 फीसदी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास लगभग 40.7 फीसदी हिस्सेदारी है.
कंपनी की अमेरिका पर निर्भरता
मुंबई बेस्ड यह कंपनी बेडस्प्रेड, कुशन, टेबलटॉप, रग्स, बेडमैट और कारपेट जैसे होम इंटीरियर प्रोडक्ट्स का निर्माण और निर्यात करती है. वित्त वर्ष 2024-25 की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की कुल आय का लगभग 90% हिस्सा अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किए गए संगठित निर्यात से हासुिल हुआ. इसमें सबसे बड़ा योगदान अमेरिका का रहा, जहां से कंपनी की कुल आय का करीब 57% हिस्सा आया.
फेज थ्री के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री
अगर फेज थ्री के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री की बात की जाए तो बीएसई पर बीते एक हफ्ते में 39.84 फीसदी की तेजी आई है. इसने बीते एक महीने में 30.88 फीसदी रिटर्न दिया है. बीते 3 महीने में 10.30 फीसदी मजबूती आई है. इस साल अब तक 26.81 फीसदी रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इसमें 27.04 फीसदी तेजी आई है. कंपनी के शेयरों में बीते 3 साल में 83.83 फीसदी मजबूती आ चुकी है.
(डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.