Last Updated:
स्पाइसजेट ने डोमेस्टिक एविएशन मार्केट में तेज वापसी करते हुए अपना मार्केट शेयर 1.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.3 प्रतिशत कर लिया है. एयरलाइन विंटर 2026 तक कैपेसिटी 220 करोड़ एएसके तक बढ़ाने और 300 डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करने की तैयारी में है.
इस दौरान एयरलाइन ने 16 नए एयरक्राफ्ट अपने फ्लीट (Fleet) में शामिल किए, जिससे नेटवर्क मजबूत हुआ और कई अहम रूट्स पर फ्लाइट फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकी. ज्यादा फ्लाइट्स और बेहतर शेड्यूलिंग की वजह से पैसेंजर ट्रैफिक में भी तेजी से इजाफा देखने को मिला. एयरलाइन ने पिछले क्वार्टर में अपनी कुल कैपेसिटी लगभग दोगुनी कर दी है. वहीं, अवेलेबल सीट किलोमीटर (एएसके) करीब 55 करोड़ से बढ़कर 105 करोड़ तक पहुंच गई है. एयरलाइन का टारगेट है कि विंटर 2026 तक अपनी कुल कैपेसिटी को 220 करोड़ एएसके (ASK) तक पहुंचाया जाए.
यह है एयरलाइंस का फ्यूचर प्लान
- एयरलाइन रोजाना 300 से ज्यादा डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करने की योजना बना रही है, जिससे मार्केट शेयर में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.
- इस एक्सपैंशन को सपोर्ट करने के लिए स्पाइसजेट अपने फ्लीट साइज को भी तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है.
- एयरलाइन करीब 60 एयरक्राफ्ट का फ्लीट तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसमें वेट लीज (Wet Lease) और डैम्प लीज (Damp Lease) मॉडल के जरिए विमान शामिल किए जाएंगे.
- साथ ही, पहले से ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट को फेज्ड मैनर में दोबारा सर्विस में लाने की कवायद भी जारी है. एयरलाइन को 10 नए एयरक्राफ्ट शामिल करने के लिए एक एमओयू भी मिला है.
कम समय में मार्केट शेयर में हुई तेज बढ़ोतरी एयरलाइन की रिकवरी स्ट्रेटेजी की सफलता को दिखाती है. कैपेसिटी डबल करने और फ्लीट एक्सपैंशन से एयरलाइन ने कई की-रूट्स पर अपनी मौजूदगी फिर से मजबूत की है. आने वाले महीनों में एयरलाइन का फोकस बेहतर कनेक्टिविटी, ऑपरेशनल रिलायबिलिटी और सस्टेनेबल ग्रोथ पर रहेगा. – देबोजो महार्षि, चीफ बिजनेस ऑफिसर, स्पाइसजेट
स्पाइसजेट का दावा है कि वह भारत की उन एयरलाइंस में शामिल रही है जिसने एयर ट्रैवल को ज्यादा लोगों के लिए अफोर्डेबल बनाया. आईएटीए-आईओएसए सर्टिफाइड यह एयरलाइन बोइंग 737 और क्यू-400 एयरक्राफ्ट ऑपरेट करती है और उड़ान (UDAN – Regional Connectivity Scheme) के तहत देश के कई छोटे शहरों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.