Araria Success Story: अररिया के रामपुर गांव के किसान मोहम्मद असताक मिर्च की खेती से 1 एकड़ में 20-30 हजार खर्च कर 2 लाख तक कमा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस खेती में लागत कम आती है, जिससे किसान घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
बता दें कि मिर्च अन्य फसलों की तुलना में लगाते समय इसमें कीट रोग का खतरा ज्यादा रहता है. वहीं, कुछ कीट ऐसे होते हैं. जो फसल को पूरी तरीके से बर्बाद कर देते हैं. अलग-अलग पड़ाव से गुजरने के बाद मिर्च की फसल तैयार होकर आपके घरों तक पहुंचती है.
जानें कब और कहां करें मिर्च की खेती
मिर्च की खेती मार्च से अक्टूबर के दौरान तैयार की जाती है. वहीं, रोपाई फरवरी से जुलाई और सितंबर से अक्टूबर के बीच होती है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल बिहार जैसे राज्यों में मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है.
ऐसे में आज हम अररिया जिले के रामपुर गांव के किसान मौहम्मद असताक के मिर्च की खेती के बारे में बताएंगे. जो कि अपने एक एकड़ जमीन पर मिर्ची के खेती से बढ़िया कमाई अर्जित कर रहे हैं. किसान ने बताया कि मिर्च की खेती में 1 एकड़ में 20-30 हजार रुपए खर्च होते हैं, जिसमें लगभग 2 लाख रुपए तक की कमाई घर बैठे कर लेते हैं. उन्होंने बताया कि मिर्च की खेती से यहां के किसान बढ़िया कमाई अर्जित कर रहे हैं. वह भी 5 सालों से इस फसल की खेती कर बढ़िया कमाई कर रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.