Ranchi Kisan Dost Machine : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बीआईटी मेशरा के छात्रों ने किसानों की रोज़मर्रा की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए एक खास सोलर मशीन तैयार की है, जिसका नाम ‘किसान दोस्त’ रखा गया है. यह मशीन बिना पेट्रोल-डीजल के सिर्फ धूप से बनी बिजली पर काम करती है और खेती के कई जरूरी काम एक ही बार में आसान बना देती है. कम लागत, समय की बचत और मेहनत को कम करने वाली यह मशीन किसानों के लिए एक नया और उपयोगी समाधान बनकर सामने आई है. रिपोर्ट- शिखा श्रेया
झारखंड की राजधानी रांची के बीआईटी मेशरा के बच्चों ने खासतौर पर एक मशीन तैयार किया है. जिसका नाम किसानों के नाम पर रखा गया है ‘किसान दोस्त’. दरअसल, इस मशीन में सोलर पैनल लगा हुआ है. इसके माध्यम से धूप की रोशनी से बिजली बनाई जा सकती है. इसमें पेट्रोल-डीजल किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए किसानों को अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ेगा.

बीआईटी मेशरा कॉलेज के प्रोफेसर सतीश ने लोकल 18 को बताया कि इसके माध्यम से किसान जुताई, रोपाई, जमीन को समतल करना, खरपतवार हटाना, 6 से 7 काम आराम से कर सकते हैं, भले ही यह एक छोटी मशीन है. इसे आसानी से दोनों हाथों की मदद से चलाया भी जा सकता है. इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि किसानों को इसमें पेट्रोल-डीजल का दाम भी नहीं लगाना पड़ेगा.

प्रोफेसर सतीश ने आगे बताया कि एक तो समय की बचत होगी और एक ही मशीन से आप इतने सारे काम कर लेंगे. आप क्यारी बना लेंगे, वेजिटेबल ट्रांसप्लांट कर लेंगे, आप 1 घंटे में ही एक एकड़ तक इस मशीन से बिना रुके काम कर सकते हैं. अगर इससे अधिक बिजली बनाई है तो और भी अधिक काम कर सकते हैं. इससे आपको कुछ नहीं, बस बाहर खड़ा होकर इसे छोड़ देना है, यह खुद ही रिचार्ज होती रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में कई बार किसानों को पेट्रोल डालने की समस्या होती है. अधिकतर मार्केट में ऐसी मशीनें है. जो 1 लीटर पेट्रोल में एक एकड़ या दो एकड़ काम करती हैं.

ऐसे में बार-बार पेट्रोल का खर्चा उठाना पड़ता है. पर इस मशीन में ऐसा कुछ भी नहीं है. इसमें एक बहुत ही बड़ा सोलर पैनल लगा हुआ है. यही सारा काम कर देगा, खुद ही इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस कर देगा. जिसको आप घर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि किसानों को कई बार कई सारे मजदूर की मदद लेने की जरूरत पड़ती है और उसमें भी पैसे खर्च हो जाते हैं. और खुद करो तो काफी अधिक मेहनत लगती है, झुक कर करने के कारण कई बार कमर में गंभीर दर्द की भी समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में इस मशीन से वह खड़े होकर ही अधिकतर काम कर लेंगे. एक तो लेबर कॉस्ट बचेगा, समय बचेगा और आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.