Jahanabad Manish Kumar Dairy Farm Success Story: अक्सर लोग सरकारी नौकरी न मिलने पर टूट जाते हैं, लेकिन मखदुमपुर के पलेया गांव निवासी मनीष कुमार शर्मा ने असफलता को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया. पटना में 6 साल तक सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद जब सफलता नहीं मिली, तो मनीष ने 2008 में एक खटाल से कम कीमत पर दो गायें खरीदीं. जिनमें से एक अंधी थी. जानवरों के प्रति बचपन के लगाव और अटूट मेहनत के दम पर मनीष ने उन्हीं दो गायों से ‘नूतन डेयरी फार्म’ की नींव रखी. संघर्ष का यह सफर रंग लाया और 2013-14 तक उनके पास 60 अच्छी नस्ल की गायें हो गईं. जिससे प्रतिदिन 300 लीटर दूध का उत्पादन होने लगा. वर्तमान में उनके पास 20 गायें हैं. जिनसे हर दिन 100 से 150 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है. मनीष और उनके भाई शैलेश मिलकर इस व्यापार को संभाल रहे हैं. आज उनकी डेयरी जिले में एक पहचान बन चुकी है, जो युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.