Araria Success Story : अररिया के किसान अमित कुमार झा एक एकड़ तालाब में सात प्रजातियों की मछली पालकर एक सीजन में 2 लाख कमा रहे हैं. उनकी मछलियां बिहार के कई जिलों में सप्लाई होती हैं. आइये जानते हैं उनके मन में मछली पालन का आइडिया कहां से आया.
अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बगुलाहा पंचायत वार्ड संख्या 10 के रहने वाले किसान अमित कुमार झा ने लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि उनके पास 1 एकड़ का तालाब है. जहां उनके द्वारा कई सालों से मछलीपान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक सीजन में घर बैठे ही लगभग 2 लाख रुपए तक का मुनाफा हो जाता है.
दादा से मिला मछली पालन का आइडिया
अररिया जिले में इन दिनों किसान खुद का स्वरोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहे हैं. ऐसे में ही किसान अमित कुमार झा भी मछली पालन कर एक सीजन में 2 लाख की कमाई कर रहे हैं. हालांकि खुद का रोजगार शुरू करने का विचार दादा ने दिया और यूट्यूब एवं सोशल मीडिया से सीख कर मत्स्य पालन को चुना. अब मछली पालन कर अच्छी कमाई कर रहे हैं.
किसान अमित कुमार झा ने बताया कि वह कई साल पूर्व मत्स्य पालन की शुरुआत किए हुए थे. सबसे पहले उन्होंने एक एकड़ में तलाब खुदवाया और इसके बाद कटिहार बंगाल से मछलियां मंगवाकर मत्स्य पालन शुरू किया. यह पहली बार एक तरह से प्रयोग हीं था. पहले ही प्रयास में उम्मीद से बेहतर मछलियां तैयार हुई और इसे आमदनी भी बढ़ी. इसके बाद व्यवसाय को व्यापक रूप दे रहे हैं.
बिहार के कई जिलों में होती है मछलियों की सप्लाई
किसान अमित कुमार झा ने बताया कि मछलियां तैयार होने के बाद व्यापारी उनके तालाब पर आकर खरीद कर ले जाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके लाब में 1-2 किलों तक मछ्ली हो जाती है. उनकी मछलियां लोकल मार्केट के साथ-साथ बिहार के पूर्णिया, रानीगंज, बनमनखी ,भरगामा सहित सुपौल के जदिया, कुमारखंड तक जाती हैं. उनके पास रोहू, कतला, रेबा, बिग्रेड सहित कई तरह की मछलियां मिलती हैं. यही नहीं, ये लोग मछलियों के सीड्स (बच्चा) भी तैयार करते हैं. मछली पालन में एक सीज़न में लगभग 2 लाख की कमाई हो जाती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.