Papad Business from Home Tips: कम लागत में घर से शुरू होने वाला पापड़ का बिजनेस आज कई लोगों के लिए रोजगार का अच्छा विकल्प बन रहा है. सिर्फ 20 हजार रुपये लगाकर इस छोटे व्यवसाय की शुरुआत की जा सकती है और नगर निगम की योजना से लोन का भी लाभ लिया जा सकता है. इस काम के लिए बड़ी दुकान की जरूरत नहीं है, बल्कि 10×10 के कमरे से भी उत्पादन शुरू किया जा सकता है. महिलाओं को रोजगार देने के साथ यह बिजनेस धीरे-धीरे स्थायी आय का जरिया बन सकता है. जानिए पापड़ बनाने की जरूरी सामग्री, लोन प्रक्रिया और कम निवेश में ज्यादा मुनाफे की पूरी जानकारी.
10×10 कमरे से भी हो सकती है शुरुआत
रझा खान के मुताबिक, इस बिजनेस के लिए बड़ी दुकान की जरूरत नहीं है. आप 10 बाय 10 के कमरे से भी काम शुरू कर सकते हैं. शुरुआत में आटा, मसाले और थोड़ा सा तेल ही मुख्य सामग्री होती है. महिलाएं घर पर पापड़ बेलकर दे सकती हैं. इससे उन्हें भी रोजगार मिलता है और आपका काम भी आसानी से चल पड़ता है. अगर हाथ से बेलना मुश्किल लगे तो बाद में मशीन भी खरीदी जा सकती है.
लोन और अनुदान का भी फायदा
रझा खान बताते हैं कि नगर निगम की योजनाओं के तहत 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है. इस पर ब्याज में भी अनुदान दिया जाता है. आवेदन के लिए राशन कार्ड, समग्र आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप आसानी से पूंजी जुटाकर काम शुरू कर सकते हैं.
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
पापड़ बनाने के लिए ज्वार का आटा, उड़द की दाल, नागली का आटा, चावल का आटा, जीरा और अन्य मसाले जरूरी होते हैं. अच्छी क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल करेंगे तो ग्राहक खुद-ब-खुद जुड़ते जाएंगे.
पढ़ाई जरूरी नहीं, मेहनत जरूरी
इस काम के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं है. जरूरी है मेहनत और लगातार काम करने की लगन. रझा खान का कहना है कि सही प्लानिंग के साथ यह बिजनेस लाखों की कमाई तक पहुंच सकता है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.