Gumla Success Story : गुमला के शशिकांत ने खाकी कैंपेबल बत्तख पालन से सालाना 5 लाख रुपए कमा रहे हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं के लिए नया रोजगार विकल्प सामने आया है. आइये जानते हैं उनके मन में ये बिजनेस करने का आइडिया कहां से आया.
ऐसे में गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के युवक शशिकांत बत्तख पालन से घर बैठे लाखों रुपए कमा रहे हैं. पूर्व में वह फल बेचने का कार्य करते थे. इस दौरान खालीपन के दौरान उनके दिमाग में एक आइडिया आया और उन्होंने बत्तख पालन करने की सोची और छोटी सी जगह में इसकी शुरुआत की. वह इस समय खाकी कैंपेबल बत्तख की पालन कर रहे हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे देने वाली बत्तख के रूप में जानी जाती है. इससे वह सलाना 5 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. उन्होंने बताया कि गांव के बेरोजगार युवकों के लिए बत्तख पालन एक बेहतर रोजगार का विकल्प हो सकता है.
बत्तख पालन को लेकर किसान शशिकांत ने लोकल 18 से बताया कि वह और उनका परिवार फल बेचने का कार्य करते हैं. गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के बस स्टैंड में उनकी फल की दुकान संचालित है. उनके फल की दुकान अच्छे से चलती है, लेकिन कुछ अलग करने की सोच को लेकर उन्होंने बत्तख पालन की शुरूआत की. जहां खाली समय में खाकी कैंपेबल आइडिया आया था.
इसके बाद उनके द्वारा इंटीरोगेटिव फार्मिंग करने का प्लान है. अभी वह थोड़ी-थोड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के कई जीव लाकर शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, पिछले महीने बटेर लाए थे. जहां उन्होंने उसके पालने का तरीका सीखा. वह ट्रेनिंग नहीं लिए हैं. वह अभी पालन करने का तरीका सीखने का प्रयास कर रहे हैं. इससे पूर्व 400 पीस बत्तख लाए थे, जिसमें से कुछ मर गई. इसके बाद उनके पास कई बत्तख आज भी हैं.
500 बत्तख का कर रहे हैं पालन
अभी हाल में वह खाकी कैंपेबल बत्तख का पालन कर रहे हैं. अभी वह 500 बत्तख लाए हैं, जिसके लगभग 5 महीने हो चुके हैं. यह पूरे विश्व में सबसे ज्यादा अंडा देने वाली बत्तख के रूप में जानी जाती है. यह बत्तख अंडा देने में वर्ल्ड फेमस है. इसका अंडा और मीट दोनों अच्छा होता है. इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभदायक है.
400000 का हो सकता है मुनाफा
इसकी डिमांड भी काफी अच्छी है अभी उसका अंडा देने का समय आ गया है. इसलिए अभी इसे नहीं बेच रहे हैं. वहींं, दाना पानी और मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण कभी-कभार थोड़ा देरी होती है. गुमला में इस बार अधिक ठंड पड़ने के कारण थोड़ी देर कर रही है. उम्मीद है कि बहुत जल्दी अंडा देना शुरू कर देगी. इससे सलाना 4 लाख रुपए कमाई की उम्मीद है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.