डेनियल टॉम ‘बे एरिया सैनिटेशन’ के मालिक हैं. जब उन्होंने 2023 में महज एक ट्रक और 100 किराए के टॉयलेट्स के साथ इस काम की शुरुआत की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि महज दो साल के भीतर यह कंपनी सफलता के झंडे गाड़ देगी. आज डेनियल सैन फ्रांसिस्को में करीब 2,000 पोर्टा-पॉटीज़ (Porta-potties) का प्रबंधन करते हैं. साल 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके इस ‘बदबूदार’ लगने वाले बिजनेस ने 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) की सालाना आय दर्ज की है.
डेनियल बताते हैं कि जब वह किसी सामाजिक समारोह या दोस्तों के बीच अपने काम का जिक्र करते हैं, तो प्रतिक्रियाएं काफी अजीब होती हैं. लोग अक्सर इस काम को छोटा समझते हैं या घृणा भरी नजरों से देखते हैं. डेनियल कहते हैं, “शुरुआत में लोग मुझे अजीब तरह से देखते हैं और मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन जैसे ही मैं उन्हें अपना बिजनेस मॉडल और रेवेन्यू (कमाई) बताता हूं, उनकी आंखों में चमक आ जाती है और वे अचानक इस काम में दिलचस्पी लेने लगते हैं.” यह इस बात का सबूत है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, अगर उसे सही विजन के साथ किया जाए.
आज के समय में जब हर नौकरी पर AI का खतरा मंडरा रहा है, डेनियल का बिजनेस पूरी तरह सुरक्षित है. कोई भी सॉफ्टवेयर या रोबोट फिजिकल सफाई, पंपिंग और लॉजिस्टिक्स की उस मानवीय जरूरत को रिप्लेस नहीं कर सकता, जिसकी जरूरत निर्माण स्थलों (Construction sites) और आउटडोर इवेंट्स में होती है. डेनियल के पास वर्तमान में 12 वैक्यूम पंपर ट्रक और 19 कर्मचारियों की टीम है. उनके बिजनेस की रीढ़ है ‘लॉन्ग टर्म रेंटल’, जहां एक यूनिट का किराया 14,500 रुपये प्रति माह से शुरू होता है. इसमें साप्ताहिक सफाई और रखरखाव शामिल होता है, जिससे कंपनी को नियमित और स्थिर आय मिलती रहती है.
भले ही श्रम लागत कुल आय का 30% हिस्सा ले जाती हो और ईंधन व सप्लाई का खर्च अलग हो, फिर भी डेनियल का नेट प्रॉफिट मार्जिन 22% के करीब है. वह खुद को सालाना 1 करोड़ रुपये का वेतन देते हैं और बाकी बचा हुआ सारा मुनाफा बिजनेस के विस्तार में लगा देते हैं. 2024 में जहां उनकी कमाई 28 करोड़ रुपये थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गई. यह विकास दर किसी भी नामी टेक कंपनी को टक्कर देने के लिए काफी है.
डेनियल टॉम यहीं रुकने वाले नहीं हैं. उनका अगला लक्ष्य अगले पांच वर्षों में अपने बेड़े को 5,000 पोर्टेबल टॉयलेट्स तक ले जाना है. वह सालाना 10 मिलियन डॉलर (करीब 91 करोड़ रुपये) की आय का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. अमेरिका में पोर्टेबल टॉयलेट इंडस्ट्री 2025 में 3.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है, और डेनियल का मानना है कि इस ‘अनग्लैमरस’ मार्केट में अभी बहुत संभावनाएं बाकी हैं.

अपने काम के प्रति डेनियल का नजरिया बेहद सकारात्मक और गर्व से भरा है. वह कहते हैं, “मुझे अपने काम पर गर्व है. मैं एक ऐसी आवश्यक सेवा प्रदान कर रहा हूं जिसकी जरूरत हर इंसान को है. आखिर सबको जाना तो पड़ता ही है, है ना?” डेनियल की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो केवल चमक-धमक वाले स्टार्टअप्स के पीछे भागते हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर आप किसी ऐसी समस्या का समाधान कर रहे हैं जो बुनियादी है, तो आपकी सफलता और कमाई दोनों ही ‘अनलिमिटेड’ हो सकती है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.