आज जहां सरकारी नौकरी पाने की होड़ लगी है और हर युवा उसी राह पर चलना चाहता है, वहीं दिल्ली के विशाल सिंह ने अलग सोच अपनाई. उन्होंने सुरक्षित सरकारी नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू किया. महज 50 हजार रुपये से शुरुआत करने वाले विशाल की कंपनी आज 1.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर कर रही है. उनकी कंपनी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि यूनाइटेड किंगडम और यूरोप तक अपनी पहचान बना चुकी है. विशाल सिंह की कंपनी हेम्पलूम भांग (हेम्प) के रेशों से कपड़े, एक्सेसरीज और होम डेकोर बनाती है. इन उत्पादों में पानी का उपयोग नहीं होता, जिससे पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.