Last Updated:
Vande Bharat Sleeper fare News- मौजूदा समय स्लीपर वंदेभारत सब की पसंदीदा ट्रेन बन गयी है. अगर यही ट्रेन फ्रांस, जापान जैसे विकसित देशों में चलती को इसका किराया कितना होता है. इसके किराए के संबंध में 99 फीसदी लोगों का अनुमान गलत होता है. आप भी जो अनुमान लगा रहे होंगे हो सकता है गलत हो.
किराया जानकर आप चौंक जाएंगे.
रेल मंत्रालय के एडीजी धर्मेन्द्र तिवारी के अनुसार वंदे भारत स्लीपर अगर विदेशों में चलती तो इसका किराया कम होगा या ज्यादा. तो ज्यादा लोगों का जवाब गलत हो सकता है. भारत के मुकाबले वहां पर किराया ज्यादा होगा. यहां पर किराया कई गुना सस्ता है. उन्होंने बताया कि यहां पर किराया 2.40 रुपए से 3.80 रुपए प्रति किमी. के बीच है, जो चीन, जापान और फ्रांस में इसी तरह की सर्विस की तुलना में काफी कम है, वहां पर 7.00 रुपए से 20.00 रुपए प्रति किमी के बीच है.
मौजूदा वंदेभारत से है अलग
यह मौजूदा वंदेभारत ट्रेनों से अलग होगी, क्योंकि इसमें स्लीपर कोच है. कुल 24 कोच में एसी फर्स्ट क्लास, टू-टियर और थ्री-टियर स्लीपर बर्थ होंगी, जो रात के सफर को हवाई जहाज जैसा आरामदायक देती हैं. ट्रेन में सॉफ्ट लाइटिंग, ऑटोमेटिक दरवाजे, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और आधुनिक इंटीरियर हैं. सुरक्षा के लिए कवच सिस्टम, क्रैश-प्रूफ डिजाइन और एंटी-क्लाइंबर फीचर्स भी जोड़े गए हैं, यह ट्रेन सफर को तेज, सुरक्षित और आरामदायक है.
76 से अधिक वंदेभारत एक्सप्रेस चलीं
मौजूदा समय देशभर में 76 वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही हैं. यह ट्रेन सिटिंग हैं. इसमें बैठकर सफर करना पड़ता है, इसलिए लंबी दूरी में बैठकर सफर करने में यात्रियों को स्लीपर ट्रेन चलाई गयी है. इस ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने दावा किय है कि विश्व की सबसे बेहतर ट्रेनों में से एक है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.