Gold Silver Price Crash Varanasi : बढ़ती कीमतों की वजह से खरीदारों को परेशान कर रहे सोने-चांदी ने आज अचानक दूसरा रंग दिखाया. आसमान छू रही कीमतों में अचानक भारी कमी आई है. 24 कैरेट सोना करीब 30 हजार रुपये तक टूटा है. चांदी में 1 लाख रुपये से ज्यादा की कमी आई है. लोकल 18 इस बारे में वाराणसी के सर्राफा व्यापारियों से बात कर इसके प्रभाव को जानने पहुंचा. सर्राफा कारोबारी कहते हैं कि जब तक सोने-चांदी के भाव में स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहेगा. अगले कुछ दिनों में फिर कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.
अचनाक गिरी कीमतों का क्या
एसोसिएशन से जुड़े और मंडी के बड़े सर्राफा व्यापारी विजय तिवारी ने बताया कि ग्राहकों के साथ दुकानदार भी इस बात से परेशान हैं कि आगे इसके भाव गिरेंगे या फिर बढे़ंगे. उन्होंने कहा कि जब तक सोने-चांदी के भाव में थोड़ी स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में सन्नाटा यूं ही पसरा रहेगा. हालांकि जो रेट अचानक गिरे हैं, वो आगे भी स्टेबल रहें तब उसका असर बाजार में देखने को मिलेगा.
फिलहाल जिस तरह सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है, उसके बाद बाजार में मेटल की भी कमी बनी हुई है. जिनके पास मेटल है वो भी बाजार के ठहरने का इंतजार कर रहे हैं. ग्राहकों को भी उम्मीद है कि आगे इसके भाव में थोड़ी और गिरावट आ सकती है. कारोबारी विजय तिवारी के मुताबिक, फिलहाल जिस तरह अचानक बाजार क्रैश हुआ है, उसके बाद इसमें थोड़ी और कमी तो देखी जा सकती है. लेकिन सोना या चांदी अपने पुराने भाव पर लौट आएंगे, इसकी उम्मीद बेहद कम है. उन्होंने अनुमान जताया कि अगले कुछ दिनों में फिर इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.