Uttar Pradesh Gold Silver Rate : सोने-चांदी की चमक बरकरार है. आज वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने में वृद्धि दर्ज की गई. इसके बाद उसकी कीमत 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 12 जनवरी को इसका भाव 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था. लखनऊ में भी सोने के कीमत बढ़ी है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. आज चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. कुछ दिन में शादी-विवाह का दौर भी शुरू हो जाएगा. कीमतें और बढ़ सकती हैं.
कितना भागा 18 और 22 कैरेट
मंगलवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 18 से लेकर 22 कैरेट सोने की कीमत में तीसरे दिन भी उछाल का दौर देखने को मिला. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 310 रुपये बढ़कर 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके पहले 12 जनवरी को इसकी कीमत 1,30,450 रुपये थी. बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसका भाव 250 रुपये उछलकर 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
आगे क्या
मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में फिर भारी भरकम तेजी देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ आज चांदी 5,000 रुपये किलो तक महंगी होकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इसके पहले 12 जनवरी को इसका भाव 2,70,000 रुपये था. लोकल 18 से बात करते हुए वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि आने वाले समय में शादी विवाह का दौर भी शुरू होने वाला है. ऐसे में उम्मीद है सोने-चांदी के भाव में ये तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.