Uttar Pradesh Gold Silver Rate : सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दुकानदार परेशान हैं कि वो किस रेट पर इन्हें खरीदें और किस रेट पर बेचें. आज बाजार खुलने के साथ फिर कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला. वाराणसी में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 7500 रुपये उछाल के बाद 1,56,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,58,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट सोना 5620 रुपये बढ़कर 1,17,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी का भाव 3,30,000 रुपये प्रति किलो है. 20 जनवरी को इसकी कीमत 3.2 लाख रुपये थी.
21 जनवरी को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 7500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के बाद 1,56,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 20 जनवरी को इसका भाव 1,48,520 रुपये प्रति 10 ग्राम था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 7820 रुपये बढ़कर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,58,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोने का यह भाव नया रिकॉर्ड है.
कितना महंगा 22 कैरेट
बुधवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर तेजी आई है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 6850 रुपये उछलकर 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके पहले 20 जनवरी को इसकी कीमत 1,36,150 रुपये थी. बात 18 कैरेट सोने की करें तो आज उसका भाव 5620 रुपये बढ़कर 1,17,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
नए शिखर पर चांदी
बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. 10,000 रुपये प्रति किलो के तेजी के बाद चांदी का भाव 3,30,000 रुपये प्रति किलो हो गया. इसके पहले 20 जनवरी को इसकी कीमत 3,20,000 रुपये प्रति किलो थी. बीते कुछ दिनों में चांदी 35000 रुपये तक बढ़ी है. लोकल 18 से बात करते हुए वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी के बढ़ते भाव से पूरा व्यापार प्रभावित है. दुकानदार भी परेशान हैं कि वो किस रेट पर इसे खरीदें और किस रेट पर बेचें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.