Business Idea: गांव में आज भी ऐसे कई काम हैं जो बिना ज्यादा पैसे लगाए अच्छी कमाई दे सकते हैं. खास बात यह है कि इन कामों में बड़े शहर जैसी भागदौड़ भी नहीं होती और परिवार के साथ रहकर रोजगार मिल जाता है. यहां हम आपको ऐसे देसी बिजनेस के बारे में बताएंगे जो गांव में खूब चल रहे हैं. गांव में कम लागत में शुरू होने वाले कामों में चाय-नाश्ते की दुकान, आटा चक्की, देसी तेल निकालना, गोबर से जैविक खाद व उत्पाद बनाना, सब्जी की खेती, लकड़ी का काम और दूध-दही-पनीर का कारोबार शामिल हैं. इन कामों में ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं होती, बस मेहनत, साफ-सफाई और गुणवत्ता जरूरी है. इनसे रोजाना आय होती है और गांव व आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों की कमी नहीं रहती.
गांव में छोटा सा चाय और नाश्ते का काम शुरू करना सबसे आसान माना जाता है सुबह खेत जाने वाले लोग, स्कूल जाते बच्चे और मजदूर सभी चाय जरूर पीते हैं. अगर दुकान पर ताजा समोसा, पकौड़ी या ब्रेड-पकौड़ा मिल जाए तो ग्राहक खुद खिंचे चले आते हैं इस काम में ज्यादा पढ़ाई नहीं चाहिए बस साफ-सफाई और स्वाद अच्छा होना चाहिए.

आटा चक्की का काम गांव में हमेशा चलता रहता है क्योंकि हर घर में रोज आटे की जरूरत होती है. लोग शहर जाकर आटा पिसवाने से बचना चाहते हैं. अगर गांव में ही भरोसे वाली चक्की मिल जाए तो लोग बार-बार वहीं आते हैं. इस काम में बिजली और मशीन की जरूरत होती है लेकिन एक बार शुरू होने के बाद लगातार आमदनी देता रहता है.

देसी तेल निकालने का काम गांव में काफी पसंद किया जाता है क्योंकि लोग शुद्ध सरसों या तिल का तेल खाना चाहते हैं बाजार के तेल पर कई बार लोग भरोसा नहीं करते अगर गांव में कोल्हू या छोटी मशीन से तेल निकाला जाए तो ग्राहक आसानी से मिल जाते हैं. खास बात यह है कि किसान खुद बीज लाकर तेल निकलवाते हैं जिससे काम चलता रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गोबर से बने उत्पाद जैसे उपले, जैविक खाद और दीये बनाकर भी गांव में अच्छा काम किया जा सकता है आजकल लोग प्राकृतिक चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं किसान भी खेतों में जैविक खाद इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं अगर सही तरीके से गोबर से खाद या अन्य चीजें तैयार की जाएं तो गांव के साथ-साथ शहर में भी इसकी मांग बढ़ रही है.

सब्जी उगाकर सीधे गांव और मंडी में बेचना भी कम लागत वाला मजबूत काम है अगर किसान मौसमी सब्जियां जैसे भिंडी, टमाटर, गोभी या मिर्च उगाए तो जल्दी तैयार होकर पैसा दे देती हैं कई लोग खेत से तोड़कर सीधे गांव में ही बेच देते हैं जिससे बिचौलियों का खर्च बच जाता है और मुनाफा ज्यादा मिलता है.

लकड़ी का काम और छोटे घरेलू सामान बनाने का बिजनेस भी गांव में काफी चलता है चारपाई, दरवाजे, खेत के औजार या फर्नीचर की जरूरत हर घर को होती है अगर किसी को बढ़ई का काम आता है तो वह गांव में रहकर अच्छा पैसा कमा सकता है इस काम की खास बात यह है कि एक बार ग्राहक भरोसा कर ले तो वह हर जरूरत पर उसी को बुलाता है

दूध, दही और पनीर का छोटा कारोबार भी गांव में अच्छा चलता है जिनके पास गाय या भैंस है वे इस काम को आसानी से शुरू कर सकते हैं गांव के साथ-साथ नजदीकी कस्बों में भी दूध की मांग बनी रहती है अगर दही और पनीर भी घर पर तैयार करके बेचा जाए तो कमाई और बढ़ सकती है इस काम में मेहनत तो है लेकिन पैसा रोज आता रहता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.