सोने-चांदी के दाम आज यानी 20 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 2,429 रुपए बढ़कर 1,46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल ये 1,43,946 रुपए पर था। सोना इस साल अब तक 13,180 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं एक किलो चांदी आज पहली बार सर्राफा बाजार में 3 लाख के पार निकल गई है। ये आज 10,888 रुपए बढ़कर 3,04,863 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2,93,975 रुपए पर थी। वहीं MCX पर चांदी कल ही 3 लाख के पार निकल गई है। चांदी इस साल सिर्फ 20 दिनों में ही 74,443 रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल सोने-चांदी की चाल नोट: 3-4, 10-11, 15 और 17-18 जनवरी को छुट्टी थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 20 जनवरी, 2026) 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.