आईआरसीटीसी के अनुसार टिकट बुकिंग के दौरान या ‘बुक्ड टिकट हिस्ट्री’ सेक्शन में ई-पैंट्री विकल्प चुनकर मील ऑर्डर करें. भुगतान डिजिटल तरीके से कैशलेस होता है. बुकिंग के बाद यात्री को एमएसएस या ईमेल से कन्फर्मेशन और मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) मिलता है. यात्रा के दिन पैंट्री स्टाफ को MVC दिखाकर सीट पर ही मील डिलीवर करवाया जा सकता है.
ई-पैंट्री की मुख्य विशेषताएं डिजिटल बुकिंग, कैशलेस पेमेंट, MVC से वेरिफाइड डिलीवरी, पारदर्शिता एवं ट्रैकेबिलिटी, तथा नॉन-डिलीवरी पर रिफंड की गारंटी है. यह सेवा यात्रियों को हाइजीनिक और समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ टैक्स अनुपालन और जवाबदेही सुनिश्चित करती है. आईआरसीटीसी ने पहले विवेक एक्सप्रेस पर इसकी ट्रायल सफलतापूर्वक चलाई थी, जिसके बाद अब इसे 25 प्रमुख ट्रेनों तक विस्तारित किया गया है. इससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी.
कैसे होगी बुकिंग
यह सर्विस आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) (www.irctc.co.in) पर है. यात्री कन्फर्म, आरएसी या आंशिक कन्फर्म टिकट वाले यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
इन ट्रेनों में कर सकते हैं बुकिंग
22503-04 विवेक एक्सप्रेस, 12483-84 अमृतसर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस, 12561-62 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस, 12817-18 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, 18237-38 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12791-92 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, 12889-90 टाटानगर-एसएमवीबी एक्सप्रेस, 12987-88 अजमेर-सियालदाह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12649-50/12629-30 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12617-18 मंगलाद्वीप एक्सप्रेस, 18477-78 कालिंगा उत्कल एक्सप्रेस, 12779-80 गोवा वास्को एक्सप्रेस, 12533-34 लखनऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस, 12925-26 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 11061-62 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, 16345-46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-तिरुवनंतपुरम नेट्रावती एक्सप्रेस, 12615-16 नई दिल्ली-चेन्नई ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, 12493-94 पुणे-हजरत निजामुद्दीन दरबार एक्सप्रेस, 20805-06 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, 12303-04/12381-82 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 14005-06 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस, 12129-30 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12919-20 इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस, 19483-84 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस तथा 12801-02 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शामिल हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.