गुजरात सरकार ने डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। राज्य ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) के साथ सैटेलाइट इंटरनेट के लिए समझौता किया है. इस पहल का मकसद दूरदराज, सीमा और आदिवासी इलाकों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ना है. सरकार का कहना है कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार मिलेगी.
गुजरात ने स्टारलिंक के साथ समझौता किया.(Image:AI)
दूरदराज इलाकों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टारलिंक की सैटेलाइट आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा को राज्य के कई अहम केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा. इसमें कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), ई-गवर्नेंस कार्यालय, सरकारी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, बंदरगाह और वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इससे उन इलाकों में डिजिटल सेवाएं मजबूत होंगी, जहां अब तक पारंपरिक नेटवर्क पहुंच नहीं बना पाए थे.
आदिवासी जिलों और शिक्षा-स्वास्थ्य पर खास फोकस
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का खास फोकस आदिवासी क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों पर रहेगा. नर्मदा और दाहोद जैसे जिलों में डिजिटल कनेक्टिविटी बेहतर करने पर प्राथमिकता दी जाएगी. इसके साथ ही सरकारी स्कूलों और टेलीमेडिसिन केंद्रों को भी सैटेलाइट इंटरनेट से जोड़ा जाएगा, जिससे छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. पुलिस चौकियों, आपदा प्रबंधन और कृषि अनुसंधान केंद्रों को भी इससे जोड़ा जाएगा.
इंडस्ट्रियल, पोर्ट और तटीय सुरक्षा को भी मिलेगा फायदा
यह समझौता सिर्फ ग्रामीण कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है. LoI के तहत GIDC औद्योगिक क्षेत्रों, हाईवे सेफ्टी सिस्टम, समुद्री और पोर्ट ऑपरेशंस तथा तटीय पुलिस इकाइयों में भी कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है. इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए राज्य सरकार और स्टारलिंक के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त कार्य समूह बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अनुसार, यह पहल गुजरात में ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं को नई गति देगी और राज्य को तकनीक के क्षेत्र में और आगे ले जाएगी.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.