शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स करीब 700 अंक की तेजी के साथ 74,800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी है, ये 23,150 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 24 मार्च को तेजी रही क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 24 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.