Last Updated:
गर्मी का सीजन समय से पहले शुरू हो गया है और इसका सीधा असर AC मार्केट पर दिखने लगा है. देश की सबसे बड़ी AC कंपनियों में से एक वोल्टास ने साफ संकेत दे दिया है कि इस सीजन एयर कंडीशनर के दाम बढ़ सकते हैं. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत, कॉपर की कीमतों में उछाल और रुपये की कमजोरी की वजह से AC महंगे हो सकते हैं. वहीं, जल्दी गर्मी आने से इस साल AC बिक्री में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद भी जताई जा रही है. इसी बीच वोल्टास के शेयर की चाल और कंपनी के फंडामेंटल्स पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है.
AC के दाम बढ़ सकते हैं: वोल्टास के एमडी मुकुंदन मेनन (Mukundan Menon) ने कहा है कि इस सीजन AC की कीमतें 5 से 15 फीसदी तक बढ़ सकती हैं. उन्होंने बताया कि गर्मी जल्दी आने से डिमांड बढ़ रही है, इसलिए कंपनियां कीमतें बढ़ा सकती हैं.

2. इस साल AC बिक्री में 20 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद: मेनन के मुताबिक इस साल गर्मियों का सीजन लंबा रह सकता है, जिससे AC बिक्री में करीब 20 फीसदी तक ग्रोथ देखने को मिल सकती है. पिछले साल मौसम की वजह से बिक्री कमजोर रही थी.

3. पिछले साल बिक्री में भारी गिरावट आई थी: पिछले साल बेमौसम बारिश और गर्मी देर से आने के कारण AC की बिक्री में 20 से 25 फीसदी तक डी ग्रोथ देखने को मिली थी, जिससे इंडस्ट्री पर दबाव रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

4. कॉपर और डॉलर की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं: उन्होंने कहा कि नए एनर्जी नॉर्म्स के चलते AC में कॉपर का इस्तेमाल बढ़ा है. कॉपर की कीमतें करीब 60 फीसदी तक बढ़ी हैं और रुपये की कमजोरी भी लागत बढ़ा रही है, जिससे AC महंगे हो रहे हैं.

5. GST कटौती से बिक्री को सपोर्ट मिल सकता है: मेनन का कहना है कि अगर सरकार GST घटाती है तो इससे AC की बिक्री को सपोर्ट मिल सकता है और डिमांड और मजबूत हो सकती है.

6. वोल्टास शेयर की मौजूदा चाल: फिलहाल वोल्टास का शेयर करीब 1532 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें हल्की गिरावट देखी गई है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 1563 रुपए और लो 1190 रुपए रहा है.

7. शेयर का रिटर्न और ट्रेंड: पिछले एक महीने में शेयर 16.66 फीसदी और तीन महीने में 13.32 फीसदी चढ़ चुका है. एक साल में 20.19 फीसदी और तीन साल में करीब 71.47 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो मजबूत ट्रेंड दिखाता है.

8. फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और ब्रोकरेज सेंटिमेंट: दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3070.77 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 116.62 करोड़ रुपए रहा. मनीकंट्रोल के एनालिसिस के मुताबिक स्टॉक पर बुलिश सेंटिमेंट है और यह 52 हफ्ते के हाई के पास ट्रेड कर रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.