एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने हाल ही में जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में बड़ी चेतावनी दी है. एआई सुमानी की वार्निंग देते हुए अमोदेई ने कहा कि एआई इंसानों जैसी क्षमताओं के काफी करीब पहुंच रहा है और यह बदलाव लोगों की सोच से कहीं ज्यादा तेज है.
जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में बात करते हुए अमोदेई ने कहा कि एआई इंसानों जैसी क्षमताओं के काफी करीब पहुंच रहा है और यह बदलाव लोगों की सोच से कहीं ज्यादा तेज है. उनके मुताबिक, लोग अभी भी इस बदलाव को हल्के में ले रहे हैं, जबकि इसके असर बहुत बड़े हो सकते हैं.
सॉफ्टवेयर और कोडिंग की खैर नहीं!
अमोदेई का कहना है कि आने वाले समय में कई तरह के काम एआई से प्रभावित होंगे. खासकर कोडिंग, सॉफ्टवेयर और टेक से जुड़े कामों में एआई की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आज कई एआई मॉडल खुद कोड लिखने लगे हैं. लेकिन पूरी तरह से एंड-टू-एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का काम एआई से करवाने में अभी थोड़ा समय लग सकता है. फिर भी यह बदलाव जल्द आने की संभावना है.
इंसानी काम की अहमियत
उन्होंने कहा कि भविष्य में वे काम सुरक्षित रहेंगे जो ‘ह्यूमन सेंटर्ड’ (इंसानों से जुड़ाव वाले) हैं. अमोदेई की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एआई के असर को लेकर चिंता बढ़ रही है.
आईटी शेयरों में भूचाल
हाल ही में एंथ्रोपिक के एआई मॉडल Claude के नए फीचर्स आने के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में कई टेक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. निवेशकों को डर है कि एआई आने वाले समय में कई इंडस्ट्री के बिजनेस मॉडल को बदल सकता है.
कौन हैं AI की दुनिया में तहलका मचाने वाले डारियो अमोदेई
डारियो अमोदेई एआई कंपनी एंथ्रोपिक के को-फाउंडर और सीईओ हैं. उन्होंने फरवरी 2021 में ओपनएआई छोड़ने के बाद इस एंथ्रोपिक की स्थापना की थी, जहां वे रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट थे. उनका करियर Baidu में रिसर्च साइंटिस्ट, गूगल में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट और ओपनएआई में एआई सेफ्टी लीड जैसी भूमिकाओं तक फैला हुआ है. उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में बीएस और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटेशनल न्यूरोसाइंस में पीएचडी की है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.