IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने ओडिशा के लिए एक किफायती टूर पैकेज लॉन्चकिया है. इस पैकेज के तहत पर्यटकों को भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं किराया और टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स.
IRCTC Tour Package: अगर आप जगन्नाथ पुरी जाने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन मौका लाई है. आईआरसीटीसी ने ओडिशा के लिए ‘डिवाइन पुरी टूर पैकेज’ लॉन्च किया है. यह 3 रात और 4 दिन का एयर टूर पैकेज है. आइए जानते हैं कि इस टूर पैकेज की शुरुआत कब से हो रही हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे.
यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है. इस टूर पैकेज के जरिए पर्यटक पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. इस एयर टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी. यात्रा में खाने, पीने और ठहरने की चिंता आपको नहीं करनी है. इस टूर के लिए केवल 30 सीटें ही उपलब्ध हैं. यह टूर 26 मार्च 2026 को शुरू होगा.
Immerse yourself in a divine Puri tour package by IRCTC tourism. This all-inclusive tour package covers Bhubaneswar, Puri, Chilika, and Konark for 3 nights and 4 days. Package price starts from just ₹ 32,500/- pp*. Book your divine tour now!https://t.co/KKcKuUvYau… pic.twitter.com/9fYhgRJbP9