बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2335 में एक यात्री को प्री-बुक और भुगतान किया गया नॉन-वेज भोजन नहीं मिला, जिस पर सवाल उठाने के बाद केबिन क्रू द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. पैसेंजर अभिषेक चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जबकि एयर इंडिया ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
एयर इंडिया की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट AI2335 में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने एयरलाइन के केबिन क्रू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पैसेंजर अभिषेक चौधरी का कहना है कि उन्हें पहले से बुक और भुगतान किया गया नॉन-वेजिटेरियन भोजन नहीं दिया गया और शिकायत करने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया.
न तो कोई माफी मांगी गई और न ही ऑप्शनल व्यवस्था
अभिषेक चौधरी 19 जनवरी को सीट नंबर 29C पर यात्रा कर रहे थे. उनके अनुसार, उन्होंने एयर इंडिया की नीति के तहत पहले से नॉन-वेज भोजन प्री-बुक किया था, जिसकी पुष्टि भी की गई थी. लेकिन जब भोजन की ट्रॉली विमान के अंतिम पंक्तियों तक पहुंची, तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि नॉन-वेज भोजन “खत्म हो गया” है. अभिषेक का आरोप है कि इस पर न तो कोई माफी मांगी गई और न ही ऑप्शनल व्यवस्था या सर्विस रिकवरी की कोई कोशिश की गई.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.